Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• वनडे ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान; असलंका हुए बाहर, अविष्का फर्नांडो की वापसी • 27 पैसे लेकर मुंबई पहुंचे थे जावेद अख्तर, फुटपाथ पर सोए और 3 दिन भूखे रहे- शबाना आजमी ने सुनाई संघर्ष की कहानी • 'बिना सहमति के ऐसा करना गलत', यामी गौतम ने तस्वीरों को एआई से एडिट करने वालों को किया आगाह • 45 साल की हो गईं अभिनेत्री श्वेता तिवारी, 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में पहचानी गईं • शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे • सीरीज जीतना पहली प्राथमिकता, इसके बाद ही प्लेइंग इलेवन में प्रयोग करेंगे: श्रेयस अय्यर • वैभव बहुत शांत हैं, लेकिन मैदान पर जबरदस्त क्रिकेट खेलते हैं: श्रेयस अय्यर • पाकिस्तान की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान • हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट क्या अंतर है? जानिए इसके लक्षण और तुरंत बचाव के उपाय • हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर की चुनौतियों और समाधान पर मंथन, गुजरात में दो दिवसीय 'चिंतन शिविर' आयोजित करेगा एमओआरटीएच

खेल

वैभव बहुत शांत हैं, लेकिन मैदान पर जबरदस्त क्रिकेट खेलते हैं: श्रेयस अय्यर

04 अक्टूबर, 2026 03:19 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : भारतीय टीम के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर का मानना है कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी में भारतीय क्रिकेट में बड़ा असर डालने का स्वभाव और काबिलियत है, लेकिन उन्होंने कहा कि इस युवा खिलाड़ी के विकास को सिर्फ मैदान पर उनके प्रदर्शन तक ही सीमित नहीं रखा जाना चाहिए।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले अय्यर ने कहा कि उन्होंने जान-बूझकर इस युवा खिलाड़ी के साथ क्रिकेट से हटकर जिंदगी के बारे में बात करके एक निजी रिश्ता बनाने की कोशिश की है। अगले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू होने के साथ ही सूर्यवंशी भारतीय टीम का हिस्सा बने हुए हैं, लेकिन अय्यर ने संकेत दिया कि इस युवा खिलाड़ी को बड़ी भूमिका देने में जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। कप्तान ने भारत के स्थापित वर्ल्ड कप विजेता सलामी बल्लेबाज की मौजूदगी का जिक्र करते हुए कहा कि सूर्यवंशी को मौका सही समय आने पर मिलेगा।

अय्यर ने' जियोस्टार' के साथ बात करते हुए कहा, "मैं वैभव से मैदान के बाहर की चीजों के बारे में बात करता रहता हूं, क्योंकि हर कोई उनसे क्रिकेट के बारे में ही बात करता है, और हम जानते हैं कि वह एक खिलाड़ी के तौर पर कितना प्रतिभाशाली और काबिल हैं। इसी वजह से बस उनके बाहर के लाइफस्टाइल, उनके परिवार, वह क्या करता हैं और क्या नहीं, इन चीजों के बारे में बात करने से वह ज्यादा उत्साहित होते हैं, क्योंकि इन विषयों पर बात करते समय वह अधिक सहज और असली लगते हैं।"

भारतीय टी20 कप्तान ने आगे कहा, "वह बहुत शांत लड़का है, लेकिन मैदान पर बहुत जबरदस्त क्रिकेट खेलते हैं। उन्हें देखकर यह एक दिलचस्प विरोधाभास लगता है। वह बातचीत करने में बहुत आकर्षक और प्यारा लड़का है और ड्रेसिंग रूम में उनका होना अच्छा लगता है। मुझे पता है कि उनका समय भी आएगा, क्योंकि अभी हम वर्ल्ड कप जीतने वाले ओपनर्स के साथ खेल रहे हैं और उन्हें मैदान पर समय मिलना चाहिए। वह अभी भी 15 खिलाड़ियों की टीम में हैं। इसी वजह से निश्चित रूप से, जब उनका समय आएगा, तो वह भारतीय क्रिकेट पर छा जाएंगे।"

कप्तान ने यह भी साफ किया कि अनुभवी ओपनर्स के बाद इस युवा खिलाड़ी की मौजूदा स्थिति का मतलब यह नहीं है कि उनकी काबिलियत पर भरोसा नहीं है। एशियन गेम्स में टी20 इंटरनेशनल टीम को गोल्ड मेडल जिताने के बाद, अब श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में भी उसी लय को बनाए रखते हुए सीरीज को जल्दी अपने नाम करने की कोशिश करेंगे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान; असलंका हुए बाहर, अविष्का फर्नांडो की वापसी

वनडे ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान; असलंका हुए बाहर, अविष्का फर्नांडो की वापसी

सीरीज जीतना पहली प्राथमिकता, इसके बाद ही प्लेइंग इलेवन में प्रयोग करेंगे: श्रेयस अय्यर

सीरीज जीतना पहली प्राथमिकता, इसके बाद ही प्लेइंग इलेवन में प्रयोग करेंगे: श्रेयस अय्यर

पाकिस्तान की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान

पाकिस्तान की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं झारखंड की बेटियां, रांची एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं झारखंड की बेटियां, रांची एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

एशियन गेम्स 2026 : भारत ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से हराया

एशियन गेम्स 2026 : भारत ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से हराया

एशियन गेम्स 2026: नीरज ने व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल, हमवतन धीरज बोम्मादेवरा को हराया

एशियन गेम्स 2026: नीरज ने व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल, हमवतन धीरज बोम्मादेवरा को हराया

एशियन गेम्स 2026: अंतिम और अमन ने हासिल फाइनल का टिकट, ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेंगे सागर-दीपक

एशियन गेम्स 2026: अंतिम और अमन ने हासिल फाइनल का टिकट, ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेंगे सागर-दीपक

एशियन गेम्स 2026: प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, महिला टीम ने जीता सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, महिला टीम ने जीता सिल्वर

प्रणवी-कुमकुम को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

प्रणवी-कुमकुम को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

एशियन गेम्स 2026 : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में बनाया अपना सर्वोच्च टी20 इंटरनेशनल स्कोर

एशियन गेम्स 2026 : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में बनाया अपना सर्वोच्च टी20 इंटरनेशनल स्कोर