Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• भारत पर बढ़ा वैश्विक भरोसा, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास क्षमता से निवेशकों की पसंद बना • जयशंकर ने यूएस पैसिफिक कमांडर से की मुलाकात, सुरक्षा और समुद्री सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा • अब पलायन नहीं, अपनी माटी में हुनर दिखा रहे कारीगर : मुख्यमंत्री योगी • जनता नकार रही है तो सत्याग्रह नहीं, विपक्ष को आत्ममंथन की जरूरत: चिराग पासवान • बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी बोले-'हर साल त्रासदी, 17 साल में डबल इंजन सरकार ने क्या किया' • 'मेक इन इंडिया' के नाम पर पैदा हुई तानाशाही को खत्म कर देंगे: उद्धव ठाकरे • अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है • मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता • जातीय खेमों में लड़ता भारत नहीं, हमें 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' चाहिए: मुख्यमंत्री योगी • वनडे ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान; असलंका हुए बाहर, अविष्का फर्नांडो की वापसी

खेल

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं झारखंड की बेटियां, रांची एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

04 अक्टूबर, 2026 02:59 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रचने के बाद झारखंड की चार हॉकी चैंपियन बेटियां रविवार को जब रांची पहुंचीं, तो बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का माहौल किसी खेल मैदान की जीत का जश्न बन गया। हाथों में फूल-मालाएं, गूंजते ढोल-नगाड़े और हर तरफ उठते जयकारों के बीच भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे, ओलंपियन निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग का जोरदार स्वागत किया गया।

जापान से बेंगलुरु होते हुए रांची पहुंचीं चारों खिलाड़ियों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर हॉकी झारखंड के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी, खेल प्रेमी और उनके परिजन पहले से मौजूद थे। जैसे ही खिलाड़ी बाहर आईं, वहां मौजूद लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन शुरू कर दिया। फूल-मालाओं और बुके से खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कई खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने हॉकी स्टिक उठाकर अपनी चैंपियन साथियों के प्रति सम्मान जताया। यह उत्साह उस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न था, जिसने भारतीय महिला हॉकी को 44 साल बाद एशियन गेम्स का स्वर्ण दिलाया है।

भारतीय टीम ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस सफलता में झारखंड की चार खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सलीमा टेटे ने टीम की कप्तानी की, जबकि निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग ने भी स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा बनकर राज्य का गौरव बढ़ाया। एयरपोर्ट पर सबसे भावुक क्षण तब आया, जब लंबे इंतजार के बाद खिलाड़ियों की मुलाकात उनके परिजनों से हुई। बेटियों को सामने देखते ही परिवार के सदस्यों की खुशी चेहरे पर साफ दिखाई दी। खिलाड़ियों ने माता-पिता और अन्य परिजनों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान कई भावुक पल भी देखने को मिले।

इसके बाद हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने चारों चैंपियन बेटियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। एयरपोर्ट परिसर लगातार नारों से गूंजता रहा। ‘भारत माता की जय’ और ‘झारखंड की बेटियां जिंदाबाद’ के जयघोष के बीच खिलाड़ी भी मुस्कुराते हुए अपने प्रशंसकों का अभिवादन करती रहीं। स्वर्ण पदक जीतने की चमक उनके चेहरों पर थी और अपने लोगों के बीच लौटने की खुशी भी साफ नजर आ रही थी। स्वागत समारोह में हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी, कोषाध्यक्ष अस्रिता लकड़ा, महानिदेशक विजय शंकर सिंह, एसोसिएट उपाध्यक्ष माइकल लाल, संयुक्त सचिव दुलारी टोपनो सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार, प्रशांत मुखर्जी, झारखंड की पहली अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति, सुमराय टेटे, हॉकी सिमडेगा के कमलेश्वर मांझी, हॉकी खूंटी के दशरथ महतो, साई के पूर्व कोच विश्वनाथ सिंह और हॉकी कोच करुणा पूर्ति समेत बड़ी संख्या में खेल जगत से जुड़े लोग भी खिलाड़ियों का स्वागत करने पहुंचे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान; असलंका हुए बाहर, अविष्का फर्नांडो की वापसी

वनडे ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान; असलंका हुए बाहर, अविष्का फर्नांडो की वापसी

सीरीज जीतना पहली प्राथमिकता, इसके बाद ही प्लेइंग इलेवन में प्रयोग करेंगे: श्रेयस अय्यर

सीरीज जीतना पहली प्राथमिकता, इसके बाद ही प्लेइंग इलेवन में प्रयोग करेंगे: श्रेयस अय्यर

वैभव बहुत शांत हैं, लेकिन मैदान पर जबरदस्त क्रिकेट खेलते हैं: श्रेयस अय्यर

वैभव बहुत शांत हैं, लेकिन मैदान पर जबरदस्त क्रिकेट खेलते हैं: श्रेयस अय्यर

पाकिस्तान की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान

पाकिस्तान की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान

एशियन गेम्स 2026 : भारत ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से हराया

एशियन गेम्स 2026 : भारत ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से हराया

एशियन गेम्स 2026: नीरज ने व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल, हमवतन धीरज बोम्मादेवरा को हराया

एशियन गेम्स 2026: नीरज ने व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल, हमवतन धीरज बोम्मादेवरा को हराया

एशियन गेम्स 2026: अंतिम और अमन ने हासिल फाइनल का टिकट, ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेंगे सागर-दीपक

एशियन गेम्स 2026: अंतिम और अमन ने हासिल फाइनल का टिकट, ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेंगे सागर-दीपक

एशियन गेम्स 2026: प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, महिला टीम ने जीता सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, महिला टीम ने जीता सिल्वर

प्रणवी-कुमकुम को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

प्रणवी-कुमकुम को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

एशियन गेम्स 2026 : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में बनाया अपना सर्वोच्च टी20 इंटरनेशनल स्कोर

एशियन गेम्स 2026 : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में बनाया अपना सर्वोच्च टी20 इंटरनेशनल स्कोर