Saturday, October 03, 2026
BREAKING
• जूडो अंडर-17 लड़कियां 36 किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में मुस्कान ने मारी बाजी • अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुरिंदर बीर सिंह का आदमपुर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत • किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : लाल चंद कटारूचक्क • नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस में 10 हजार नए पद भरे जाएंगे – भगवंत सिंह मान • भगवंत मान सरकार ने ट्रिपल एच स्क्रीनिंग को ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान का हिस्सा बनाया • दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर • पंजाब कांग्रेस के प्रेसिडेंट बनने के बाद परगट सिंह ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेका • एशियन गेम्स 2026 : भारत ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से हराया • एशियन गेम्स 2026: नीरज ने व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल, हमवतन धीरज बोम्मादेवरा को हराया • एशियन गेम्स 2026: अंतिम और अमन ने हासिल फाइनल का टिकट, ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेंगे सागर-दीपक

खेल

एशियन गेम्स 2026: नीरज ने व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल, हमवतन धीरज बोम्मादेवरा को हराया

03 अक्टूबर, 2026 02:11 PM

ओकाजाकी: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय तीरंदाज नीरज चौहान ने शनिवार को ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क मल्टीपर्पस स्क्वेयर में पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में अपने ही देश के धीरज बोम्मादेवरा को हराया। पांच सेट तक चले मुकाबले में नीरज ने धीरज को 6-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। दोनों तीरंदाज अपने-अपने सेमीफाइनल मैच हारने के बाद इस मुकाबले में उतरे थे। नीरज को सेमीफाइनल में जापान के जुन्या नाकानिशी से 1-7 से हार मिली थी, जबकि धीरज को अंतिम चार में साउथ कोरिया के ली वू-सेओक से हार का सामना करना पड़ा था।

ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में नीरज ने पहला सेट 29-26 के स्कोर से जीता, जबकि दूसरा सेट 27-28 से और तीसरा सेट भी 28-29 से हार गए। धीरज 4-2 से आगे थे और उन्हें सिर्फ एक सेट जीतने की जरूरत थी, लेकिन नीरज ने चौथा सेट शानदार तरीके से खेला और तीन बार 10 का स्कोर करके स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया।

धीरज ने आखिरी सेट की शुरुआत 8 के स्कोर के साथ की, जबकि नीरज ने 10 का स्कोर किया। धीरज ने सुधार करते हुए दो बार 10 का स्कोर किया और आखिरी सेट में कुल 28 प्वाइंट बनाए। नीरज को ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए 19 अंकों की जरूरत थी। उन्होंने अपने आखिरी दो तीरों पर 9 और 10 का स्कोर करके ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

दोनों तीरंदाजों ने इससे पहले मिक्स्ड और टीम इवेंट में मेडल जीते थे। धीरज ने मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में कुमकुम मोहोद के साथ सिल्वर मेडल जीता था, जहां उन्हें गोल्ड मेडल के मुकाबले में चीन से हार मिली थी। इसके अलावा, धीरज ने नीरज और यशदीप भोग के साथ टीम सिल्वर मेडल भी जीता था। फाइनल में उन्हें साउथ कोरिया से हार का सामना करना पड़ा और वे गोल्ड मेडल नहीं जीत पाए।

इन खेलों में भारतीय महिला तीरंदाजों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। कुमकुम मोहोद ने एशियन गेम्स में इतिहास रचा। उन्होंने साउथ कोरिया की ओह येजिन को हराकर व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने का कारनामा किया।

इसके अलावा, उन्होंने कीर्ति शर्मा और अंकिता भकात के साथ मिलकर टीम स्पर्धा में भी गोल्ड मेडल जीता। इस तिकड़ी ने फाइनल में 10 बार की चैंपियन कोरियाई टीम को चौंकाते हुए जीत हासिल की।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

एशियन गेम्स 2026 : भारत ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से हराया

एशियन गेम्स 2026 : भारत ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से हराया

एशियन गेम्स 2026: अंतिम और अमन ने हासिल फाइनल का टिकट, ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेंगे सागर-दीपक

एशियन गेम्स 2026: अंतिम और अमन ने हासिल फाइनल का टिकट, ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेंगे सागर-दीपक

एशियन गेम्स 2026: प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, महिला टीम ने जीता सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, महिला टीम ने जीता सिल्वर

प्रणवी-कुमकुम को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

प्रणवी-कुमकुम को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

एशियन गेम्स 2026 : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में बनाया अपना सर्वोच्च टी20 इंटरनेशनल स्कोर

एशियन गेम्स 2026 : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में बनाया अपना सर्वोच्च टी20 इंटरनेशनल स्कोर

एशियन गेम्स: महिला हॉकी में चीन-साउथ कोरिया का रहा है दबदबा, भारतीय टीम दूसरी बार बनी चैंपियन

एशियन गेम्स: महिला हॉकी में चीन-साउथ कोरिया का रहा है दबदबा, भारतीय टीम दूसरी बार बनी चैंपियन

जापान मेरे लिए लकी है, मुझे जन्मदिन पर खुद को गिफ्ट देना था: लवलीना बोरगोहेन

जापान मेरे लिए लकी है, मुझे जन्मदिन पर खुद को गिफ्ट देना था: लवलीना बोरगोहेन

Asian Games 2026 : लवलीना बोरगोहेन ने देश को दिलाया 12वां गोल्ड, 75 किग्रा फाइनल में चीनी मुक्केबाज को हराया

Asian Games 2026 : लवलीना बोरगोहेन ने देश को दिलाया 12वां गोल्ड, 75 किग्रा फाइनल में चीनी मुक्केबाज को हराया

एशियन गेम्स 2026 : भारत को मिला 11वां गोल्ड, महिला रिकर्व आर्चरी टीम ने फाइनल में दक्षिण कोरिया पर ऐतिहासिक जीत हासिल की

एशियन गेम्स 2026 : भारत को मिला 11वां गोल्ड, महिला रिकर्व आर्चरी टीम ने फाइनल में दक्षिण कोरिया पर ऐतिहासिक जीत हासिल की

रहमत और जादरान जिम्बाब्वे के खिलाफ मल्टी फॉर्मेट में अफगानिस्तान की कमान संभालेंगे

रहमत और जादरान जिम्बाब्वे के खिलाफ मल्टी फॉर्मेट में अफगानिस्तान की कमान संभालेंगे