Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

दुनिया

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

04 जुलाई, 2026 06:07 PM

काराकस : वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर वहां उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं की प्रशंसा की।

दौरे के बाद जारी अपने बयान में गिल ने कहा कि उन्होंने वेनेजुएला में भारत के राजदूत पी. के. अशोक बाबू के साथ इस मानवीय सहयोग का प्रेरक उदाहरण देखा और सहायता के लिए हाथ बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने एक्स पर इस दौरे की क्लिप साझा करते हुए लिखा, "हमारे सहयोगी देश भारत के 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के तहत, काराकास रेसट्रैक पर एक हॉस्पिटल सेंटर बनाया है। यह सेंटर दोहरे भूकंप के पीड़ितों को व्यापक और उच्च-गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है। मुझे वेनेजुएला में भारत के राजदूत पी.के. अशोक बाबू के साथ इस केंद्र का दौरा करने और एकजुटता के इस प्रेरक प्रदर्शन को देखने का अवसर मिला। बोलिवेरियन सरकार और वेनेजुएला की जनता की ओर से, भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ के लिए हम भारत सरकार और वहां के लोगों, विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।"

पिंटो क्लिप में भारतीय राजदूत को आभार जताते हुए बता रहे हैं कि भारतीय चिकित्सा दल प्रतिदिन लगभग 400 पीड़ितों का उपचार कर रहा है। यहां भूकंप में घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार, फ्रैक्चर और अन्य चोटों का इलाज, दंत चिकित्सा, एक्स-रे, और छोटी शल्य चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा, "हम (वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति और प्रतिनिधिमंडल) हाल ही में भारत गए थे और यह उसी भाईचारे की एक जीवंत मिसाल है। भारत इस कठिन समय में वेनेजुएला की जनता के साथ खड़ा है। इस फील्ड अस्पताल में प्रतिदिन 400 से अधिक लोगों का उपचार किया जा रहा है, जिनमें मुख्य रूप से 24 जून के भूकंप से पीड़ित लोग शामिल हैं।"

विदेश मंत्री ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति वेनेजुएला की ओर से गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल कर्मियों और अन्य राहतकर्मी दिन-रात अथक सेवा कर रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार तक वेनेजुएला की जनता का प्रेम और धन्यवाद पहुंचाने का आग्रह भी किया।

गिल ने कहा कि वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के नेतृत्व में राहत कार्य जारी हैं और इस कठिन समय में अंतरराष्ट्रीय सहयोग, विशेषकर भारत का समर्थन, वेनेजुएला के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत