Thursday, March 26, 2026
BREAKING
लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद सोने में लौटी तेजी, चांदी भी 10 हजार रुपए से अधिक महंगी हुई एलआईसी को वित्त वर्ष 22 के लिए इनकम टैक्स से मिला डिमांड नोटिस दुर्लभ पृथ्‍वी खनिज स्थायी चुंबक की घरेलू उत्पादन क्षमता वर्ष 2030 तक 5,000 टन तक पहुंचने की उम्मीद : केंद्र पाकिस्तान: सिंध में 2022 की बाढ़ से क्षतिग्रस्त 14,000 स्कूलों को कायाकल्प का इंतजार नाटो पर बिफरे ट्रंप, बोले- 'मदद नहीं की, ये समय कभी भूलना मत' ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति इजरायल का दावा 'एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत' ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 'बेहतर होगा बातचीत को लेकर हों गंभीर, कहीं देर न हो जाए' विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा

राष्ट्रीय

वेनेजुएला को लेकर विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, भारतीयों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह

04 जनवरी, 2026 12:03 PM

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने भारतीय नागरिकों को दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रमों और वहां तेजी से बदलती स्थिति को देखते हुए सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय की तरफ से यह एडवाइजरी जारी की गई है।

कल शनिवार को विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। हालांकि, यह एडवाइजरी जारी करने का कोई विशेष कारण नहीं बताया गया है।एडवाइजरी में कहा गया है, “भारतीय नागरिकों को वेनेजुएला की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है।”

मंत्रालय ने वेनेजुएला में पहले से मौजूद भारतीयों के लिए दिशानिर्देश भी जारी किए हैं, जिसमें उन्हें सतर्क रहने, अपनी गतिविधियों को सीमित रखने और कराकस में भारतीय दूतावास के साथ नियमित संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।

वेनेजुएला में हुए हालिया घटनाक्रमों के बाद बढ़े तनाव के बीच यह सलाह जारी की गई है। इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की थी कि वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हेलीकॉप्टर से वेनेजुएला से निकालकर कैरेबियन में तैनात अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस इवो जिमा में ले जाया गया था।

ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को बताया, “वे न्यूयॉर्क की ओर जा रहे होंगे,” और कहा कि हेलीकॉप्टर उन्हें देश से बाहर ले गए।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मादुरो सोमवार को मैनहट्टन की संघीय अदालत में पहली बार पेश हो सकते हैं। अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने कहा कि मादुरो और उनकी पत्नी पर न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों सहित कई आरोपों में पहले ही अभियोग लगाया जा चुका है।

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कार्रवाई की वैधता पर सवाल उठाने वाली आलोचनाओं को खारिज कर दिया और वेनेजुएला के अधिकारियों को मादुरो के समर्थन में खड़े रहने वालों को चेतावनी दी। हालांकि, कई वरिष्ठ वेनेजुएला नेताओं ने इस ऑपरेशन की आलोचना की।

मिशन से परिचित लोगों के हवाले से आई रिपोर्टों में कहा गया है कि इस ऑपरेशन में अमेरिका की विशिष्ट इकाइयां शामिल थीं, जिन्हें सीआईए का समर्थन प्राप्त था और अमेरिकी सेना के डेल्टा फोर्स कर्मियों द्वारा इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था।

मादुरो को 2020 से ही अमेरिका में आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें वाशिंगटन ने उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार, मादक पदार्थों की तस्करी और लोकतांत्रिक संस्थानों को कमजोर करने का आरोप लगाया है। इन आरोपों को वेनेजुएला के नेतृत्व की तरफ से नकारा गया है।

ऐसे में विदेश मंत्रालय की यह एडवाइजरी वेनेजुएला में मौजूदा स्थिति और चल रहे राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच भारतीयों सहित विदेशी नागरिकों के लिए संभावित खतरों से आगाह करती है। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा

विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा

28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे

कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे

घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय

घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय

कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश

कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश

रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत

रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत

नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस

नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस

को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट

को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट

गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प