Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

राष्ट्रीय

वीर सावरकर ने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए जीवन समर्पित किया : पीएम मोदी

26 फ़रवरी, 2026 12:04 PM

महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए जीवन समर्पित किया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा यह पोस्ट
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “मां भारती के कर्मठ सपूत वीर सावरकर के जीवन से हमें विपरीत परिस्थितियों में भी अपने संकल्प पर अडिग रहने की सीख मिलती है। उनका साहस, संयम और मातृभूमि के प्रति समर्पण का भाव सदैव देशवासियों का पथ प्रदर्शित करता रहेगा।”

पीएम मोदी ने महान क्रांतिकारी वीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर किया सादर नमन
उन्होंने लिखा कि महान क्रांतिकारी वीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने भी लिखा पोस्ट, कहा- उनकी राष्ट्रनिष्ठा हम सभी के लिए अनुकरणीय
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पोस्ट में लिखा कि अपने जीवन का प्रत्येक क्षण मातृभूमि को समर्पित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, ‘स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर नमन करता हूं। अंग्रेजी हुकूमत की कठोरतम यातनाएं भी मां भारती के प्रति उनके समर्पणभाव को तिलमात्र भी डिगा नहीं पाई। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जन-जन के मन में राष्ट्रवाद की ज्वाला प्रज्जवलित करने में उनका महनीय योगदान प्रणम्य है। हिंदू संस्कृति की अक्षुण्णता एवं अखंड भारत की उनकी विचारशीलता और राष्ट्रनिष्ठा हम सभी देशवासियों के लिए अनुकरणीय है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पोस्ट में लिखा- वीर सावरकर के अजस्वी विचार आज भी करोड़ों देशवासियों को देते हैं प्रेरणा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा कि वीर विनायक सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन। उनका अदम्य साहस, अद्वितीय त्याग और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का गौरवपूर्ण अध्याय है। उनका जीवन और उनके ओजस्वी विचार आज भी करोड़ों देशवासियों को प्रेरणा देते हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने लिखा- उनका राष्ट्रभक्ति का तेज हम सभी को प्रेरित करता रहेगा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लिखा कि भारत की अखंडता, स्वाभिमान और राष्ट्रीय चेतना के अमर प्रहरी, मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान क्रांतिकारी, स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। उनका अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का तेज हम सभी को सदैव देशसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा- उनका त्याग, तप और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव देता रहेगा प्रेरणा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मां भारती के वीर सपूत, महान राष्ट्रवादी चिंतक और अदम्य साहस के प्रतीक स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका त्याग, तप और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव हमें देशसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी