Monday, July 13, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट जुरासिक पार्क के सैम नील का हुआ निधन, परिवार वालों ने दिया अपडेट कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी मोहम्मद रफी ने इस एक गाने के लिए जीता अपनी जिंदगी का पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड, पहचानिए सोनाक्षी सिन्हा का पपराजी पर निकला गुस्सा, कहा- जब तक आप नहीं जाओगे, मैं… नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म 'सिंग गीतम' की कहानी दिमाग में छपी रह जाएगी, कुबेर स्वामी का लगता है श्राप यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, जून के अंत की हीटवेव से कई मौतें वियतनाम से भारतीयों के पार्थिव शरीर आज लाए जाएंगे भारत, नौका पलटने से 15 लोगों की हुई थी मृ*त्यु SEBI ने कर्मचारियों के लिए सख्त किए सेवा नियम, शेयर निवेश पर बढ़ी पाबंदियां पीएम मोदी ने समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए साझा किया सुभाषितम्

खेल

विश्व कप फाइनल में कार्लसन से भिड़ेंगे प्रज्ञानानंद

22 अगस्त, 2023 11:21 AM

बाकू,: ) युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने सोमवार को फिडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में अमेरिका के फेबियानो करुआना को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली।

तमिल नाडु के चेन्नई में जन्मे 18 वर्षीय प्रज्ञानानंद सबसे कम उम्र में विश्व कप फाइनल में पहुंचे वाले खिलाड़ी हैं।
वह विश्वनाथन आनंद के बाद फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय भी हैं।

प्रज्ञानानंद ने इससे पहले दूसरी सीड हिकारू नाकामूरा को भी बाहर किया था।
विश्व नंबर तीन करुआना के साथ तीन दिन में चार ड्रॉ खेलने के बाद, प्रज्ञानानंद ने अपने अमेरिकी प्रतिद्वंदी को पहले 10 मिनट रैपिड मुकाबले में मात दी।
भारतीय ग्रैंडमास्टर ने 21वीं चाल तक एक प्यादे की बढ़त बना ली।
स्थिति अब भी करुआना के पक्ष में थी लेकिन कुछ देर बाद वह दूसरा प्यादा भी गंवा बैठे और प्रज्ञानानंद ने शह मात के करीब आकर 63 चालों में मुकाबला जीत लिया।

करुआना मैच में बराबरी हासिल करने के लिए दूसरे गेम में सफेद प्यादों के साथ खेल रहे थे।
उन्होंने पूरे गेम के दौरान आक्रामकता दिखाई लेकिन प्रज्ञानानंद के अचूक खेल के कारण यह गेम 82 चालों के बाद ड्रॉ पर खत्म हुआ और करुआना प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

फाइनल में प्रज्ञानानंद का सामना विश्व नंबर एक मैग्नस कार्लसन से होगा।
पांच बार के फिडे विश्व चैंपियन कार्लसन अपने करियर में एक बार भी विश्व कप नहीं जीत सके हैं।

गौरतलब है कि इस जीत के साथ प्रज्ञानानंद ने फिडे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में भी अपना स्थान पक्का कर लिया है।
वह बॉबी फिशर और कार्लसन के बाद कैंडिडेट्स में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल