Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

खेल

विमेंस प्रीमियर लीग की टीमों की नीलामी:5 टीमों की बिक्री 4670 करोड़ में हुई; दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और लखनऊ की टीमें खेलेंगी

25 जनवरी, 2023 08:00 PM

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की 5 टीमों की नीलामी हो गई है। बुधवार को बोर्ड ने नीलामी में सफलता हासिल करने वाली कंपनियों के नाम की घोषणा की। इस नीलामी से बोर्ड को कुल 4669.99 करोड़ रुपए की रकम मिलेगी। सबसे ज्यादा बोली अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के लिए लगी है। इस फ्रेंचाइजी के एवज में अडाणी ग्रुप 1289 करोड़ रुपए बोर्ड को देगा।

अहमदाबाद के अलावा मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और लखनऊ की फ्रेंचाइजी पर बोली लगी है। यानी यही पांच टीमें विमेंस प्रीमियर लीग में शिरकत करेंगी। WPL का पहला सीजन इस साल मार्च में होना है। फरवरी में खिलाड़़ियों की नीलामी होगी।

IPL टीमों की शुरुआती कीमत से महंगी हैं महिला टीमें
15 साल पहले 2008 में BCCI ने पुरुष IPL के लिए 8 टीमों की नीलामी की थी। इससे बोर्ड को तब 72.35 करोड़ डॉलर मिले थे। अगर डॉलर के मौजूदा भाव के हिसाब से कैलकुलेट करें तो आंकड़ा 5,907 करोड़ रुपए का आता है। 2008 में 1 डॉलर करीब 40 रुपए का था। उस हिसाब बोर्ड को पुरुष IPL फ्रेंचाइजीज की नीलामी से करीब 2900 करोड़ रुपए ही मिले थे। यानी हर टीम के लिए 362.5 करोड़ रुपए। वहीं, WPL के लिए बोर्ड को 4670 करोड़ रुपए मिले हैं। यानी 1 टीम की कीमत 934 करोड़ रुपए है।

30 से ज्यादा कंपनियों ने खरीदे थे टेंडर, 17 मैदान पर उतरीं
टीम खरीदने के लिए 17 कंपनियां मैदान पर उतरीं। हालांकि 30 से ज्यादा कंपनियों ने इसके लिए टेंडर खरीदे थे। टीमें खरीदने के लिए पुरुष IPL की 7 टीमों मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स ने रुचि दिखाई। साथ ही देश के बड़े औद्योगिक घराने अडाणी ग्रुप, कैप्री ग्लोबल, हल्दीराम ग्रुप, टोरेंट फार्मा, अपोलो पाइप्स, अमृतलीला इंटरप्राइजेज, श्रीराम ग्रुप और स्लिंगशॉट 369 वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड भी आगे आए।

मीडिया राइट्स में टीमों की 80% हिस्सेदारी
बोर्ड ने कुछ दिनों पहले विमेंस प्रीमियर लीग के 5 साल के मीडिया राइट्स 951 करोड़ रुपए में बेचे हैं। यानी एक मैच 7 करोड़ रुपए का होगा। बोर्ड पहले पांच साल तक मीडिया राइट्स से हुई कमाई का 80% हिस्सा टीमों में डिस्ट्रीब्यूट करेगा। इसके बाद 5 साल 60% और उसके बाद 50% हिस्सा टीमों के खाते में जाएगा। इसके अलावा फ्रेंचाइजी को सेंट्रल लाइसेंसिंग राइट्स से प्राप्त राशि का 80 फीसदी भी मिलेगा। बाकी का रेवेन्यू स्पॉन्सर्स, सेल्स और टिकट से मिलेगा।

इस साल मार्च में होगा पहला सीजन
WPL का पहला सीजन इस साल मार्च में खेला जाएगा। 5 टीमों के बीच कुल 22 मैच मुंबई के DY पाटील और ब्रेबोर्न स्टेडियम में ही होंगे। वानखेड़े स्टेडियम को पुरुष IPL के लिए तैयार किया जाएगा।

टीमों को ऑक्शन के लिए मिलेंगे 12 करोड़
एक WPL टीम को ऑक्शन में खिलाड़ी खरीदने के लिए 12 करोड़ रुपए का पर्स मिलेगा। हर साल पर्स में 1.5 करोड़ रुपए का इजाफा होगा। 25 जनवरी को 5 टीमों के नाम सामने आने के बाद ऑक्शन होगा।

एक टीम में खेलेंगीं 5 विदेशी प्लेयर
WPL की एक टीम में 5 विदेशी खिलाड़ी खेल सकेंगीं। टेस्ट प्लेइंग देशों से 4 और एक खिलाड़ी एसोसिएट देश से रखना होगा। अगर एसोसिएट देश की खिलाड़ी टीम में नहीं रहीं, तो एक टीम में 4 ही विदेशी खिलाड़ी खेलेंगीं। पुरुष IPL की एक टीम में 4 विदेश खिलाड़ी खेल सकते हैं। इनमें एसोसिएट देश के खिलाड़ियों का होना जरूरी नहीं है।

10 करोड़ की प्राइज मनी बंटेगी
WPL जीतने वाली टीम को 6 करोड़ रुपए, रनर-अप को 3 करोड़ और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 1 करोड़ रुपए मिलेंगे। इस तरह प्राइज मनी के रूप में कुल 10 करोड़ रुपए बांटे जाएंगे।

यह होगा लीग का फॉर्मेट
5 टीमों के टूर्नामेंट में 20 लीग मैच होंगे। हर टीम बाकी टीमों से 2-2 मैच खेलेगी। पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। पॉइंट्स टेबल में दूसरे और तीसरे नंबर की टीम एलिमिनेटर खेलेगी। एलिमिनेटर जीतने वाली टीम फाइनल में जाएगी और हारने वाली टीम तीसरे स्थान पर फिनिश करेगी।

IPL की प्राइज मनी 4.6 गुना ज्यादा
WPL की टोटल प्राइज मनी के मुकाबले पुरुष IPL की प्राइज मनी 4.6 गुना तक ज्यादा है। IPL जीतने वाली टीम को 20 करोड़ और रनर-अप टीम को 13 करोड़ रुपए मिलते हैं। तीसरे और चौथे स्थान की टीमों की प्राइज मनी मिलाकर कुल रकम 46.5 करोड़ रुपए हो जाती है। वहीं, पाकिस्तान की पुरुष फ्रेंचाइजी लीग (PSL) के विनर को 3.4 करोड़ रुपए मिलते हैं। जो WPL चैंपियन की प्राइज मनी से 2.6 करोड़ रुपए कम है। WPL की टोटल प्राइज मनी 10 करोड़ रुपए है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ