Monday, August 03, 2026
BREAKING
ईएसआई में स्टाफ नर्स अब कहलाएंगे नर्सिंग ऑफिसर, नर्सिंग सिस्टर बनेंगी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर : अनिल विज रिश्वतखोरी में नगर निगम फरीदाबाद की तत्कालीन लिपिक के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल नूंह के गांव दादू में नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज को मिली मंजूरी हरियाणवी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है एचपीएससीः भूपेंद्र सिंह हुड्डा उप-श्रम आयुक्त, पंचकूला का कार्यालय अब अंबाला छावनी में होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी : अनिल विज हरियाणा में बूथ से लेकर विधानसभा तक संगठन को मजबूत कर जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी कांग्रेस : संजय दत्त अनुबंध कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा कानून के दायरे में लाने के लिए कमेटी का गठन विभाजन विभीषिका को एक बिरादरी तक सीमित कर रही है सरकार : सुशील बंसल सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : कांस्य पदक विजेता सीमा कालीरमण का भिवानी में भव्य स्वागत; बोलीं— संघर्ष से ऊपर उठकर ही मिलती है सफलता

हरियाणा

विभाजन विभीषिका को एक बिरादरी तक सीमित कर रही है सरकार : सुशील बंसल

03 अगस्त, 2026 08:55 PM

भाजपा द्वारा मनाए जा रहे विभाजन विभीषिका दिवस को लेकर अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता सुशील बंसल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बंटवारे की याद को सम्मान देना जरूरी है, लेकिन भाजपा इसे राजनीतिक लाभ के लिए सिर्फ एक बिरादरी के चश्में से देख रही है।
सुशील बंसल ने कहा विभाजन विभिषिका भले ही भाजपा मना रही हो, लेकिन यह काम सिर्फ एक बिरादरी को ही केंद्र में बिंदू मानकर किया जा रहा है। उनका इशारा विभाजन दिवस के लिए बनाई गई आयोजन समिति की ओर है, जिसमें सभी सदस्य पंजाबी बिरादरी से लिए गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने विभाजन विभीषिका दिवस के लिए जो आयोजन समिति बनाई है, उसमें सभी सदस्य पंजाबी बिरादरी से हैं। भाजपा की नजर में पंजाबी बिरादरी ही बंटवारे में यहां आई थी, जबकि सच यह है कि विभाजन के समय 36 बिरादरियों से लोग पाकिस्तान से यहां आए थे। अनेक समुदायों ने अपना घर-बार छोडक़र यहां शरण ली थी।
सुशील बंसल के अनुसार बंटवारे का दर्द किसी एक समुदाय का नहीं था। यह पूरे देश और सभी समुदायों का सांझा जख्म है। ऐसे में अगर कार्यक्रम होते हैं तो उसमें सभी प्रभावित समुदायों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। भाजपा में शामिल अन्य बिरादरी के लोगों को भी इस संबंध में आवाज उठाते हुए अपनी आपत्ति दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बंटवारे में आए हुए अग्रवाल समाज के लोगों का हिसार में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम करके सम्मान करेगी। सरकार से उन्हें उम्मीद नहीं है।

अग्रवाल वैश्य समाज के प्रवक्ता सुशील बंसल ने आरोप लगाया कि वह राजनीतिक लाभ के लिए इतिहास को एक खास एंगल से पेश कर रही है। भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए पंजाबियों को ही सर्वोपरि मान रही है। बाकी बिरादरियों के बलिदान और संघर्ष को दरकिनार किया जा रहा है। यह इतिहास के साथ अन्याय है।
सुशील बंसल ने कहा कि हरियाणा एक गंगा-जमुनी तहजीब वाला प्रदेश है। यहां सभी बिरादरियां मिल-जुलकर रहती हैं। ऐसे समय में जब देश को एकजुटता की जरूरत है, इस तरह का एकतरफा आयोजन समाज में दूरियां पैदा करेगा।

उन्होंने कहा कि अगर विभाजन की याद को सिर्फ एक बिरादरी से जोडक़र देखा जाएगा तो इसका संदेश गलत जाएगा। इस तरह की कार्यप्रणाली समाज में खाई पैदा करती है। हमें बंटवारे से सबक लेकर यह सीखना है कि नफरत और विभाजन से क्या नुकसान होता है। अगर आज भी लोगों को बिरादरी के नाम पर बांटा गया तो फिर उसी गलती को दोहरा रहे हैं जिसके कारण देश के टुकड़े हुए थे।
उन्होंने मांग की कि सरकार विभाजन विभीषिका दिवस के कार्यक्रमों में सभी 36 बिरादरियों को शामिल करे। आयोजन समितियों में विविधता हो और कार्यक्रमों में उन सभी परिवारों को सम्मान दिया जाए, जिन्होंने बंटवारे का दंश झेला। सुशील बंसल ने कहा कि इतिहास को सम्मान देना चाहिए, लेकिन उसे बांटने का औजार नहीं बनाना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

ईएसआई में स्टाफ नर्स अब कहलाएंगे नर्सिंग ऑफिसर, नर्सिंग सिस्टर बनेंगी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर : अनिल विज

ईएसआई में स्टाफ नर्स अब कहलाएंगे नर्सिंग ऑफिसर, नर्सिंग सिस्टर बनेंगी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर : अनिल विज

रिश्वतखोरी में नगर निगम फरीदाबाद की तत्कालीन लिपिक के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल

रिश्वतखोरी में नगर निगम फरीदाबाद की तत्कालीन लिपिक के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल

नूंह के गांव दादू में नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज को मिली मंजूरी

नूंह के गांव दादू में नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज को मिली मंजूरी

हरियाणवी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है एचपीएससीः भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणवी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है एचपीएससीः भूपेंद्र सिंह हुड्डा

उप-श्रम आयुक्त, पंचकूला का कार्यालय अब अंबाला छावनी में होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी : अनिल विज

उप-श्रम आयुक्त, पंचकूला का कार्यालय अब अंबाला छावनी में होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी : अनिल विज

हरियाणा में बूथ से लेकर विधानसभा तक संगठन को मजबूत कर जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी कांग्रेस : संजय दत्त

हरियाणा में बूथ से लेकर विधानसभा तक संगठन को मजबूत कर जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी कांग्रेस : संजय दत्त

अनुबंध कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा कानून के दायरे में लाने के लिए कमेटी का गठन

अनुबंध कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा कानून के दायरे में लाने के लिए कमेटी का गठन

सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : कांस्य पदक विजेता सीमा कालीरमण का भिवानी में भव्य स्वागत; बोलीं— संघर्ष से ऊपर उठकर ही मिलती है सफलता

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : कांस्य पदक विजेता सीमा कालीरमण का भिवानी में भव्य स्वागत; बोलीं— संघर्ष से ऊपर उठकर ही मिलती है सफलता

हरियाणा में कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारियों को बड़ी राहत : सिक्योरिटी ऑफ सर्विस पोर्टल का शेड्यूल बढ़ा

हरियाणा में कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारियों को बड़ी राहत : सिक्योरिटी ऑफ सर्विस पोर्टल का शेड्यूल बढ़ा