चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज रोहतक में वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया के आवास पर पहुंच उनकी भतीजी स्व. सीमा के निधन पर दुख जताते हुए परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि गुलशन भाटिया जी भाजपा के वरिष्ठ एवं पुराने नेता है। उनकी भतीजी का कम आयु में स्वर्गवास हो गया है जो दुखद है। उन्होंने कहा कि वो भाटिया जी के सुख और दुख में हमेशा शामिल शामिल होते है। वहीं, हरियाणा के खिलाड़ी खेलों में पदक ला रहे है और खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से मिल रही सुविधाओं के प्रश्न पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ी है। वह स्वयं भी खेलमंत्री रहे हैं, सरकार विशेष दर्जा खिलाड़ियों को देती है। खिलाड़ी बहुत मान बढ़ा रहे हैं और रोजाना मेडल आ रहे है, सरकार खिलाड़ियों का उचित सम्मान करती है।