Wednesday, July 29, 2026
BREAKING
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने 8 समितियों का किया विस्तार हर युवा को उसकी योग्यता, मेहनत और प्रतिभा के आधार पर अवसर मिलेः नायब सिंह सैनी कांग्रेस पूरी तरह फेल, अब बच्चों को आगे कर राजनीति कर रही है : अनिल विज 30 जुलाई से 3 अगस्त तक हरियाणा के संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह कानून बनाना ही पर्याप्त नहीं, उनका समयबद्ध क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करे सरकार : सैलजा हरसिमरत ने गृहमंत्री से पंजाब में परीक्षा पेपर लीक की जांच के आदेश देने की मांग की Gen-Z ने साबित कर दिया कि लोकतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी ताकत है, स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर संसद में बोले दीपेंद्र हुड्डा अंबाला में सट्टेबाजों पर पुलिस का शिकंजा, 4 आरोपी धड़ दबोचे; लाखों की नकदी व तीन लग्जरी कारें बरामद 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान! जानें ताजा Update Kangra: पेपर लीक पर पेश कडे़ कानून का पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने किया स्वागत

हरियाणा

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने 8 समितियों का किया विस्तार

29 जुलाई, 2026 08:09 PM

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिए गठित विधानसभा की आठ समितियों का विस्तार करते हुए विभिन्न विधायकों को सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, सरकारी आश्वासन समिति में विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

अधीनस्थ विधान समिति में विधायक अनिल यादव को सदस्य तथा विधायक नरेश सेलवाल को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है। स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं संबंधी समिति में विधायक माम्मन खान को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। जन स्वास्थ्य, सिंचाई, विद्युत एवं लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) विषय समिति में विधायक मंजू चौधरी को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विषय समिति में विधायक जस्सी पेटवाड़ तथा विधायक देवेंद्र हंस को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है। पर्यावरण एवं प्रदूषण विषय समिति में विधायक देवेंद्र सिंह कादियान को सदस्य तथा विधायक परमवीर सिंह एवं सतीश कुमार फागना को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

युवा कल्याण एवं युवा मामलों से संबंधित विषय समिति में विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री को सदस्य तथा विधायक शीशपाल सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है। इसके अतिरिक्त, याचिका समिति में विधायक मोहम्मद इसराइल एवं गोकुल सेतिया को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। इन मनोनयनों के साथ संबंधित समितियां वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के दौरान अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हर युवा को उसकी योग्यता, मेहनत और प्रतिभा के आधार पर अवसर मिलेः नायब सिंह सैनी

हर युवा को उसकी योग्यता, मेहनत और प्रतिभा के आधार पर अवसर मिलेः नायब सिंह सैनी

कांग्रेस पूरी तरह फेल, अब बच्चों को आगे कर राजनीति कर रही है : अनिल विज

कांग्रेस पूरी तरह फेल, अब बच्चों को आगे कर राजनीति कर रही है : अनिल विज

30 जुलाई से 3 अगस्त तक हरियाणा के संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह

30 जुलाई से 3 अगस्त तक हरियाणा के संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह

कानून बनाना ही पर्याप्त नहीं, उनका समयबद्ध क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करे सरकार : सैलजा

कानून बनाना ही पर्याप्त नहीं, उनका समयबद्ध क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करे सरकार : सैलजा

Gen-Z ने साबित कर दिया कि लोकतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी ताकत है, स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर संसद में बोले दीपेंद्र हुड्डा

Gen-Z ने साबित कर दिया कि लोकतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी ताकत है, स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर संसद में बोले दीपेंद्र हुड्डा

अंबाला में सट्टेबाजों पर पुलिस का शिकंजा, 4 आरोपी धड़ दबोचे; लाखों की नकदी व तीन लग्जरी कारें बरामद

अंबाला में सट्टेबाजों पर पुलिस का शिकंजा, 4 आरोपी धड़ दबोचे; लाखों की नकदी व तीन लग्जरी कारें बरामद

हुड्‌डा के समय अनेकों पेपर लीक हुए थे, तब उन्होंने माना होता तो आज पेपर लीक नहीं होते : अनिल विज

हुड्‌डा के समय अनेकों पेपर लीक हुए थे, तब उन्होंने माना होता तो आज पेपर लीक नहीं होते : अनिल विज

संगठन संवाद का उद्देश्य आगामी रणनीतियों को तय कर संगठन को मजबूत बनाना : अशोक बुवानीवाला

संगठन संवाद का उद्देश्य आगामी रणनीतियों को तय कर संगठन को मजबूत बनाना : अशोक बुवानीवाला

छात्रों को न्याय और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार सुनिश्चित करे सरकार - कुमारी सैलजा

छात्रों को न्याय और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार सुनिश्चित करे सरकार - कुमारी सैलजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जो हमारी उपलब्धियां है उनका जिक्र किया -ऊर्जा मंत्री अनिल विज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जो हमारी उपलब्धियां है उनका जिक्र किया -ऊर्जा मंत्री अनिल विज