Friday, July 03, 2026
BREAKING
अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

राष्ट्रीय

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से पहले पीएम मोदी ने युवाओं से संवाद को लेकर उत्सुकता जताई

10 जनवरी, 2026 01:09 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ में देश के युवाओं से संवाद करेंगे। शनिवार को उन्होंने कहा कि वे ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ में देशभर के अपने युवा साथियों से संवाद को लेकर बेहद उत्सुक हैं। 

अद्भुत जोश और बेमिसाल जज्बे से भरी हमारी युवा शक्ति सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के लिए संकल्पबद्ध है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के पोस्ट पर जवाब में लिखा, “अद्भुत जोश और बेमिसाल जज्बे से भरी हमारी युवा शक्ति सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के लिए संकल्पबद्ध है। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में देशभर के अपने युवा साथियों से संवाद को लेकर बेहद उत्सुक हूं। इस कार्यक्रम में 12 जनवरी को आप सभी से मिलने वाला हूं।”

भारत की समृद्ध संस्कृति से प्रेरित यह युवा शक्ति ‘विकसित भारत’ के अपने विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के लिए देशभर से 3,000 ऊर्जावान युवा दिल्ली पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की समृद्ध संस्कृति से प्रेरित यह युवा शक्ति ‘विकसित भारत’ के अपने विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

दिल्ली के भारत मंडपम में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 का दूसरा संस्करण, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की पहल

बता दें कि भारत की विकास यात्रा में युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने की बड़ी पहल के तहत दिल्ली स्थित ‘भारत मंडपम’ में ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ (वीबीवाईएलडी 2026) का दूसरा एडिशन चल रहा है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के नेतृत्व में युवा कार्यक्रम विभाग आयोजित कर रहा है।

यंग लीडर्स डायलॉग युवाओं को विकसित भारत@2047 के लिए विचार प्रस्तुत करने और नीति निर्माताओं से जुड़ने का राष्ट्रीय मंच देता है

राष्ट्रीय युवा महोत्सव से प्रेरित होकर इस डायलॉग का लक्ष्य युवा नेताओं को ‘विकसित भारत@2047’ का लक्ष्य हासिल करने के लिए नए विचार और समाधान पेश करने के लिए एक गतिशील राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। यह कार्यक्रम युवाओं, नीति निर्माताओं और राष्ट्रीय व वैश्विक हस्तियों के बीच सार्थक जुड़ाव को बढ़ावा देगा, जिससे युवा नेता देश के भविष्य को आकार देने में सक्रिय रूप से योगदान दे सकेंगे।

12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस पर डायलॉग का समापन होगा; पीएम मोदी युवाओं से संवाद कर राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता दोहराएंगे

12 जनवरी को अंतिम दिन इस डायलॉग का निर्णायक समापन होगा, जिसे स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाने के लिए राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे, जो इस प्लेटफॉर्म के राष्ट्रीय महत्व और सरकार की युवा-नेतृत्व वाली राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्धता पर बल देगा। प्रधानमंत्री युवा प्रतिभागियों के साथ बातचीत करेंगे, जिससे उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए अपने विचार सीधे देश के शीर्ष नेतृत्व के सामने रखने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में पीएम मोदी संग पूर्ण सत्र होगा; युवा नेता टाउनहॉल संवाद और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं पर 10 प्रस्तुतियां देंगे

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भव्य पूर्ण सत्र होगा, जिसमें युवा नेताओं के साथ टाउन हॉल-शैली में बातचीत शामिल होगी। कार्यक्रम के दौरान युवा नेता, प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के सामने उच्च-प्रभाव वाली 10 प्रस्तुतियां देंगे, जिनमें से प्रत्येक राष्ट्रीय प्राथमिकता वाले विषयों में से एक का प्रतिनिधित्व करेगी।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस