Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

वायुसेना प्रमुख का ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बड़ा खुलासा: पाकिस्‍तान के 6 से 7 जेट मार‍ गिराए...

03 अक्टूबर, 2025 05:44 PM

भारत के वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान भारत ने पाकिस्तान के 4 से 5 F-16 लड़ाकू विमान और चीन निर्मित जेएफ-17 फाइटर जेट भी मार गिराए। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के कई airfields को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया, जिनमें रनवे और हैंगर शामिल हैं। एयर चीफ ने बताया कि इस कार्रवाई से पाकिस्तान की वायु सेना की क्षमताओं को भारी झटका लगा है। ऑपरेशन सिंदूर भारत की सशक्त वायु रक्षा क्षमता और सटीक मिलिट्री रणनीति का परिचायक बना।

हिंदन एयर बेस पर 8 अक्टूबर को होने वाले एयर फोर्स डे परेड से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंह ने बताया कि इस ऑपरेशन में लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें (SAM) निर्णायक भूमिका निभाईं। उन्होंने कहा, “हमने सबसे लंबी हिट 300 किलोमीटर से ज्यादा अंदर दुश्मन के क्षेत्र में की। हमारी मजबूत वायु रक्षा प्रणाली ने हालात पलट दिए।”

उन्होंने यह नहीं बताया कि इतने लंबी दूरी पर कौन सा पाकिस्तानी उपकरण गिराया गया और किस भारतीय मिसाइल सिस्टम ने यह हमला किया। लेकिन माना जा रहा है कि यह रूस से खरीदी गई अत्याधुनिक S-400 मिसाइल प्रणाली हो सकती है, जिसकी रेंज 300 किलोमीटर से अधिक है।

वायु सेना प्रमुख ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सटीकता और असर के कारण यह इतिहास में दर्ज हो जाएगा। उन्होंने कहा, “हमने एक ही रात में सटीक हमला किया, कम से कम नुकसान पहुंचाया और दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। यह 1971 के बाद का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है जिसे सार्वजनिक रूप से बताया गया है।”

उन्होंने सेना, नौसेना और वायु सेना की संयुक्त योजना और क्रियान्वयन की भी सराहना की। उन्होंने कहा, “हमने ऑपरेशन सिंदूर में साबित किया कि हम निशानेबाज, अजेय और सटीक हैं।” फर्जी खबरों और मीडिया के रोल पर भी उन्होंने चर्चा की। सिंह ने कहा, “ऑपरेशन के दौरान गलत जानकारी फैलाई गई, लेकिन हमारे मीडिया ने सेना का खूब सहयोग किया। जब सैनिक लड़ रहे होते हैं तो जनता का मनोबल गिरना नहीं चाहिए, और मीडिया ने इसका ध्यान रखा।”

आगे की तैयारी के बारे में बात करते हुए एयर चीफ ने कहा कि भविष्य के युद्ध पहले जैसे नहीं होंगे। इसलिए हमें हमेशा तैयार रहना होगा और सभी सैन्य सेवाओं तथा एजेंसियों के साथ मिलकर काम करना होगा।उन्होंने आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए बताया कि एलसीए Mk1A के ऑर्डर दिए गए हैं और LCA Mk2 और इंडियन मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर (IMRH) के प्रोजेक्ट भी आगे बढ़ रहे हैं। कई रेडार और सिस्टम पर भी काम हो रहा है। सिंह ने कहा, “हम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे, लेकिन जहां जरूरत होगी वहां रणनीतिक तकनीक भी हासिल करेंगे।” अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त अभ्यासों की भी उन्होंने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि UAE, मिस्र, फ्रांस और सिंगापुर जैसे देशों के साथ सफल अभ्यास हुए हैं और विदेशी कमांडर भी इसे आगे बढ़ाने को उत्सुक हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित