Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

हरियाणा

वनवासी कल्याण आश्रम, सिरसा पहुंचा पूर्वोत्त्तर राज्यों से आए बच्चों का दल

20 जून, 2025 03:41 PM

सिरसा।।।(सतीश बंसल)। वनवासी कल्याण आश्रम हरियाणा द्वारा संचालित छात्रावास के पूर्वोत्तर राज्यों से आकर शिक्षण संस्कार ग्रहण कर रहे बाल गोपालों ने सिरसा स्थित आश्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से पूर्वोत्तर की संस्कृति का परिचय करवाया। कार्यक्रम के अध्यक्ष देशकमल बिश्नोई निदेशक लॉर्ड शिवा कॉलेज ने बताया कि कार्यक्रममें बतौर मुख्यातिथि प्रो. विजय कुमार उपकुलपति सीडीएलयू सिरसा, विशिष्ठ अतिथि अशोक परासर रजिस्ट्रार सीडीएलयू व प्रमिला सुहाग निदेशक वैश्य कालेज भिवानी (छात्र पालक, कल्याण आश्रम) उपस्थित रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कल्याण आश्रम के द्वारा किये जा रहे राष्ट्र कत्याग के कार्यों की प्रशंसा की एवं समाज के समर्थ लोगों से आह्वान किया कि कल्याण आश्रम द्वारा राष्ट्र निर्माण के लिए किये जा रहे कल्याणकारी कार्यों में संस्था को बढ़चढ़ कर आर्थिक सहयोग करें। आश्रम केसंरक्षक ओपी बिश्नोई ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर डा. सुरेन्द्र मल्होत्रा, राजेन्द्र रातुसरिया, खेमचन्द्र बैनीवाल प्रधान बिश्नोई सभा, महिला प्रमुख नमिता बिश्नोई, अभिषेक गुप्ता, रामसिंह यादव, प्रा. जगतार सिंह, कुनाल, नरेश कोषाध्यक्ष वनवासी कल्याण आश्रम सिरसा, हनुमान, राहुल बिश्नोई सचिव, शान्ति स्वरूप चेयरमैन नगर परिषद सिरसा, गुरमेल सिंह चेयरमैन पंचायत समिति बड़ागुढ़ा, अंग्रेज सिंह, विभिन्न गांवों से आए सरपंच, पंचायत समिति सदस्य व प्रबुद्ध नागरिकों ने वनवासी कल्याण आश्रम के बारे में विस्तृत रूप से जाना व पूर्वोत्तर के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। मंच संचालन प्रो. गौतम सुथार ने किया। चन्द्रमोहन सिंगला (बाला जी पेंट्स, सिरसा) द्वारा पूर्वोत्त्तर राज्यों से पहुंचे बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि वनवासी कल्याण आश्रम की 1952 से आरंभ हुई यात्रा से 12 करोड़ वनवासी बन्धुओं के सर्वांगीण विकास के लिए किये जा रहे कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित शिक्षा, चिकित्सा, कृषि विकास, आर्थिक विकास, श्रद्धा जागरण, खेलकूद जैसे 22000 सेवा प्रकल्पों द्वारा 2 करोड़ वनवासी बन्धुओं को लाभान्वित किया जा रहा है। 28 अप्रैल को कल्याण आश्रम के कार्यकर्ता चेतराम पंवार (अध्यक्ष महाराष्ट्र प्रांत) को वन क्षेत्र के विस्तार व संरक्षण के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसी कड़ी में हरियाणा जैसे गैर वनवासी क्षेत्र में भिवानी एवं फरीदाबाद में पूर्वोत्तर राज्यों के छात्रों की शिक्षा हेतु दो छात्रावासों का संचालन समाज के सहयोग से हो रहा है। छात्र जितना पढऩा चाहता है, उसकी कल्याण आश्रम नि:शुल्क व्यवस्था करता है। इसके अतिरिक्त झारखण्ड, केरल व उड़ीसा राज्यों में चलने वाले विभिन्न सेवा प्रकल्पों के लिए आर्थिक सहयोग हरियाणा के दानी सज्जनों द्वारा किये गये आर्थिक सहयोग से पूर्ण होता है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता