Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के समर्थन मे जीरकपुर मे भी चलाएंगे क्यू.आर कोड अभियान : संजीव खन्ना

17 सितंबर, 2024 08:21 PM

जीरकपुर(आर्यन कालिया) : वक्फ बोर्ड संशोधन बिल 2024 के खिलाफ देशभर के मुस्लिम समुदाय के लोग अलग-अलग मुस्लिम तंजीमों के द्वारा जारी क्यूआर कोड के जरिए अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ इस बिल के सपोर्ट में हिन्दू संगठनों ने सपोर्ट करते हुए क्यू आर कोड जारी कर दिया है जो की अभी पुरे देश के हिन्दू समुदाय तक नहीं पहुँच पाया है। इसी मुद्दे पर आज चर्चा करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव खन्ना ने कहा की इस बिल के समर्थन मे देश भर मे चल रहा क्यू.आर कोड अभियान अब जीरकपुर मे भी चलाया जायेगा और सभी को जागरूक किया जायेगा। उन्होंने कहा की वक्फ संशोधन अधिनियम के मामले में गोधरा के गणेश पंडालो में लगे बेनर फिलहाल काफी चर्चा में है, क्यूआर कोड स्कैन करके वक्फ संशोधन बिल के समर्थन मे हिन्दू संगठनों ने भी मुहिम शुरू कर दी है और देश भर मे कई हिन्दू संगठन इस बिल के समर्थन मे क्यू आर कोड के बैनर लगाकर उसे स्कैन करवा कर लोगों से जॉइंट पार्लिमेंट्री कमिटी को भारी मात्रा में मेल करवा रहे है। दूसरी तरफ मुस्लिम संघठनों का कहना है की अगर भारत के 50 लाख मुसलमानो ने भी क्यू.आर कोड से मेल कर के अपनी आपत्तियां इस कमिटी को भेज दी तो ये बिल रद्द हो जायेगा। लेकिन जब तक हिन्दू समाज इस देश मे जागरूक है तब तक ऐसा नहीं होने देगा और इस बिल को पास करवा कर मानेगा। संजीव खन्ना ने कहा की यह वक्फ बोर्ड काफ़ी लम्बे समय से देश के आम लोगो की सम्पतियों को हड़प रहा है और अभी तक यह लोग पुरे देश मे मौजूद किसी भी ज़मीन पर अपना दावा कर सकते थे और उसे अपना बता सकते थे जिसपर की कोई भी सवाल नहीं उठा सकता था लेकिन अब इस बिल के पास होने के बाद ऐसा नहीं होगा। रेलवे और रक्षा विभाग के बाद वक्फ बोर्ड कथित तौर पर भारत में तीसरा सबसे बड़ा भूमि धारक है। वक्फ बोर्ड भारत भर में 9.4 लाख एकड़ में फैली 8.7 लाख संपत्तियों को नियंत्रित करते हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1.2 लाख करोड़ रुपये है। वक्फ अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल करते हुए कई बार दूसरों की संपत्ति पर भी अपना दावा जता देता है जोकि लोकतंत्र व सविधान के खिलाफ और आम लोगो के मौलिक अधिकारों का खनन है। भाजपा के नेता हरनाथ सिंह ने भी इसपर आरोप लगाया था कि तमिलनाडु में वहां के स्टेट वक्फ बोर्ड ने तिरुचिरापल्ल जिले के एक पूरे गांव पर ही मालिकाना हक जता दिया था और महाराष्ट्र के सोलापुर में भी कुछ ऐसा केस सामने आ चूका है। उत्तर प्रदेश में भी वक्फ बोर्ड ने बड़े पैमाने पर संपत्तियों पर दावा जताया था, जिसके बाद योगी सरकार ने आदेश जारी किये थे के वक्फ की सारी संपत्ति की जांच होंगी, यह बात साल 2022 की है लेकिन सर्वे के नतीजे सामने नहीं आ सके। अब ये दुबारा चर्चा मे आ चूका है और इस बार इस पर फैसला जरूर होगा। संजीव खन्ना ने कहा की मे सभी लोगो से यह अपील करता हु की इस बिल के समर्थन मे अपनी आवाज उठाये और ज्यादा से ज्यादा लोगो को इसके बारे मे जागरूक करें।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार