Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

राष्ट्रीय

लोकसभा में बड़ा फैसला! शिक्षा और कानून सुधार वाले दो अहम बिलों को मिला अतिरिक्त समय

12 फ़रवरी, 2026 07:09 PM

लोकसभा ने गुरुवार (12 फरवरी 2026) को दो महत्वपूर्ण विधेयकों की जांच कर रही संसदीय समितियों का कार्यकाल बढ़ाने को मंजूरी दे दी। सदन में पेश किए गए प्रस्तावों को ध्वनिमत से पारित किया गया। सरकार का कहना है कि इन विधेयकों पर व्यापक चर्चा, विशेषज्ञों से परामर्श और विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए समितियों को अतिरिक्त समय दिया जा रहा है।

विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान (VBSA) विधेयक, 2025 क्या है?
यह प्रस्तावित कानून उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की रूपरेखा पेश करता है। इसके तहत एक एकल नियामक संस्था (Single Regulator) गठित करने की योजना है, जो वर्तमान में काम कर रहे कई नियामक निकायों की जगह ले सकती है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप उच्च शिक्षा प्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है।

इस विधेयक की समीक्षा के लिए 31 सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति (JPC) गठित है। समिति की अध्यक्षता भाजपा सांसद डॉ. डी. पुरंदेश्वरी कर रही हैं। अब इस समिति को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए मानसून सत्र के अंतिम सप्ताह की शुरुआत तक का समय दिया गया है। यह विधेयक शीतकालीन सत्र 2025 के दौरान लोकसभा में पेश किया गया था।

जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक, 2025
यह विधेयक 42 अलग-अलग कानूनों में संशोधन का प्रस्ताव करता है। इसके तहत लगभग 288 प्रावधानों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने का लक्ष्य है।
सरकार का तर्क है कि छोटे-मोटे तकनीकी या प्रक्रियात्मक उल्लंघनों के लिए जेल की सजा की बजाय सरल जुर्माने का प्रावधान किया जाएगा। इससे कारोबारी माहौल बेहतर होगा, नियामकीय बोझ कम होगा,‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा मिलेगा
और भरोसे पर आधारित शासन प्रणाली मजबूत होगी।

इस बिल की जांच के लिए गठित प्रवर समिति (Select Committee) की अध्यक्षता भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या कर रहे हैं। समिति का कार्यकाल अब 13 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है। यह विधेयक पिछले वर्ष कैबिनेट की मंजूरी के बाद संसद में पेश किया गया था।

सदन में कैसे पारित हुए प्रस्ताव?
VBSA विधेयक से जुड़े प्रस्ताव को डॉ. डी. पुरंदेश्वरी ने रखा। जन विश्वास विधेयक के प्रस्ताव को भाजपा सांसद मालविका देवी ने सदन के समक्ष पेश किया।
दोनों प्रस्तावों को लोकसभा ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार

देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार

सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात

सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात

निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश

निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश

होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार

होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार

हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी

हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी

दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट

दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट

पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी

पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी

उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी

असम राइफल्स के डीजी ने भारत-म्यांमार सीमा और कश्मीर घाटी में चौकसी बढ़ाने का किया आह्वान

असम राइफल्स के डीजी ने भारत-म्यांमार सीमा और कश्मीर घाटी में चौकसी बढ़ाने का किया आह्वान

कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,750 भारतीयों की हुई वतन वापसी, दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह

कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,750 भारतीयों की हुई वतन वापसी, दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह