Sunday, March 29, 2026
BREAKING
सीआईआई ने पश्चिम एशिया तनाव पर केंद्र की प्रतिक्रिया की सराहना की; 12 बिंदुओं का इंडस्ट्री एजेंडा भी तैयार किया ऑटो सेल्स, जीएसटी डेटा, कच्चा तेल और मध्य पूर्व में तनाव से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती' सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई आईजीओएम की बैठक भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक साझेदारी को और गहरा करेंगे : पीयूष गोयल मिडिल ईस्ट में तनाव कम करने के मुद्दे पर बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचे मिस्र और तुर्किए के विदेश मंत्री ईरान ने अमेरिका-इजरायल पर विश्वविद्यालयों को ‘जानबूझकर’ टारगेट करने का लगाया आरोप ट्रंप की नीतियों के खिलाफ अमेरिका में उबाल: शहर-शहर सड़कों पर लोगों ने किया प्रदर्शन भीकमकोर हत्याकांड: मुख्य आरोपी रघुवीरसिंह गिरफ्तार, गैंगस्टर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू

राष्ट्रीय

लद्दाख के लोगों से किए वादे से पीछे हट रही है भाजपा: कांग्रेस

13 अक्टूबर, 2025 10:13 PM

कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लद्दाख को छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा देने का वादा किया था, लेकिन अब उसे पूरा करने से पीछे हट रही है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना के भारत दौरे का उल्लेख करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। रमेश ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, "मंगोलिया के राष्ट्रपति आज एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ नयी दिल्ली पहुंच चुके हैं। भारत और मंगोलिया के बीच राजनयिक संबंध दिसंबर 1955 में स्थापित हुए थे। भारत ने अक्टूबर 1961 में मंगोलिया को संयुक्त राष्ट्र में शामिल कराने में अहम भूमिका निभाई थी।"

उन्होंने कहा, "इस रिश्ते में निर्णायक मोड़ तब आया, जब प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अक्टूबर 1989 में लद्दाख के अत्यंत लोकप्रिय एवं सम्मानित बौद्ध भिक्षु 19वें कुशोक बकुला रिनपोछे को मंगोलिया में भारत का राजदूत नियुक्त किया। उन्होंने जनवरी 1990 में पदभार संभाला और असामान्य रूप से दस वर्षों तक वहाँ भारत के राजदूत रहे।" रमेश के अनुसार, 1990 में साम्यवाद के पतन के बाद मंगोलिया को उसकी बौद्ध विरासत से दोबारा जोड़ने और उसे पुनर्जीवित करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उनका कहना है कि मंगोलिया में आज भी रिनपोछे को एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के रूप में सम्मानपूर्वक स्मरण किया जाता है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, "10 जून 2005 को तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने लेह हवाई अड्डे का नाम बदलकर कुशोक बकुला रिनपोछे हवाई अड्डा रखा और उन्हें “आधुनिक लद्दाख के शिल्पकार” के रूप में सम्मानित किया।" रमेश ने कहा, "बौद्ध धर्म का पुनर्जागरण- न केवल मंगोलिया और पूर्व सोवियत संघ में, बल्कि भारत में भी -काफ़ी हद तक रिनपोछे के प्रयासों का परिणाम है।" उन्होंने कहा, " आज 19वें कुशोक बकुला रिनपोछे का लद्दाख, देश से मरहम की प्रतीक्षा कर रहा है, ख़ास तौर पर उस पार्टी के नेतृत्व से जिसने 2020 के स्थानीय पर्वतीय परिषद के चुनावों के अपने घोषणापत्र में छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा का वादा किया था, लेकिन अब वह सत्ता में हो कर भी उसे पूरा करने से पीछे हट रही है।" 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई आईजीओएम की बैठक

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई आईजीओएम की बैठक

भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक साझेदारी को और गहरा करेंगे : पीयूष गोयल

भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक साझेदारी को और गहरा करेंगे : पीयूष गोयल

भीकमकोर हत्याकांड: मुख्य आरोपी रघुवीरसिंह गिरफ्तार, गैंगस्टर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू

भीकमकोर हत्याकांड: मुख्य आरोपी रघुवीरसिंह गिरफ्तार, गैंगस्टर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू

युवा अपने जीवन को सही दिशा में आगेे बढ़ाएं और देश-प्रदेश के विकास में दें योगदान : भजनलाल शर्मा

युवा अपने जीवन को सही दिशा में आगेे बढ़ाएं और देश-प्रदेश के विकास में दें योगदान : भजनलाल शर्मा

87 साल की उम्र में रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन पद्म भूषण डॉ. विजयपत सिंघानिया का निधन

87 साल की उम्र में रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन पद्म भूषण डॉ. विजयपत सिंघानिया का निधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोयंबटूर दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, कई क्षेत्रों में रेड जोन घोषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोयंबटूर दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, कई क्षेत्रों में रेड जोन घोषित

तमिलनाडु चुनाव 2026: थलपति विजय दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव, उम्मीदवारों के नाम के साथ 'सीटी' चुनाव चिह्न का किया ऐलान

तमिलनाडु चुनाव 2026: थलपति विजय दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव, उम्मीदवारों के नाम के साथ 'सीटी' चुनाव चिह्न का किया ऐलान

दिल्ली में आग का तांडव: जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद 4 लोग घायल, फिर मची चीख-पुकार

दिल्ली में आग का तांडव: जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद 4 लोग घायल, फिर मची चीख-पुकार