Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु बने सैयद मोदी बैडमिंटन के नए चैंपियन

02 दिसंबर, 2024 01:27 PM

लखनऊ। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने से चूके लक्ष्य सेन ने रविवार को यहां सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 में क्रमश: महिला एवं पुरुष एकल का खिताब अपने नाम कर लिया। बाबू बनारसी दास स्पोर्टस अकादमी के इंडोर स्टेडियम में आज दो लाख दस हजार अमेरिकी डालर इनामी राशि वाली चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले खेले गए जिसमें लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु से पहले महिला युगल का खिताब दूसरी वरीयता प्राप्त त्रिशा जौली और गायत्री गोपीचंद ने जीता हालांकि मिश्रित युगल और पुरुष युगल का खिताब जीतने से भारतीय जोड़ियां चूक गईं।

टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त लक्ष्य ने सिंगापुर के चौथी वरीय जिया हेंग जैसन को सीधे गेम में 21-6,21-7 से हरा कर पहली बार सैयद मोदी बैडमिंटन का खिताब अपने नाम किया है। लक्ष्य को पहला गेम जीतने में मात्र 12 मिनट लगे जबकि दूसरे गेम में उन्होने 16 मिनट में अपने नाम किया। इससे पहले शीर्ष वरीय स्टार शटलर पीवी सिंधु ने चीन की वू लुओ यू को सीधे गेम में 21-14,21-16 से हरा कर तीसरी बार सैयद मोदी बैडमिंटन का खिताब जीता। सिंधु ने चिर परिचित आक्रामक शैली में खेल की शुरुआत की और शानदार स्मैश और ड्राप से प्रतिद्धंदी को असहज करने में सफलता हासिल की। हालांकि गैर वरीय यू ने सिंधु का दिलेरी से सामना किया मगर 47 मिनट तक चले मैच में सिंधु के अनुभव के आगे उन्होने घुटने टेक दिये।

उधर, त्रिशा जौली और गायत्री गोपीचंद की दूसरी वरीय भारतीय जोड़ी ने 41 मिनट तक चले मैच में चीन की बाओ ली जिंग और ली कियान की जोड़ी को 21-18,21-11 से हरा कर महिला युगल का खिताब अपने नाम किया। मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रैस्टो की गैर वरीय भारतीय जोड़ी एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में छठी वरीय थाइलैंड की डी.पुवारानुक्रोह व सुपिसारा पेवसम्प्रान की जोड़ी से 21-18,14-21,8-21से हार गयी। इसी तरह पुरुष युगल में भारत के साई प्रतीक व पृथ्वी कृष्णामूर्ति के.राय की जोड़ी भी चीन के हुआंग डी व लियू यांग की जोड़ी से 14-21, 21-19,71-21 से हार कर रनर अप बनी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट