Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

खेल

रोहित-यशस्वी की दोहरी शतकीय साझीदारी,भारत को 162 की लीड

14 जुलाई, 2023 04:21 PM

डोमिनिका: यशस्वी जयसवाल (143 नाबाद) के पदार्पण टेस्ट में शतक और कप्तान रोहित शर्मा (103) के साथ दोहरी शतकीय साझीदारी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरूवार को दो विकेट पर 312 रन बना कर 162 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। रविचंद्रन अश्विन के पांच विकेट की घातक गेंदबाजी के चलते वेस्टइंडीज की पहली पारी में महज 150 रन पर सिमट गयी थी।
मुबंई के 21 वर्षीय खिलाड़ी का जादू विंडसर पार्क की पिच पर सिर चढ़ कर बोला जिसका मेजबान गेंदबाजों के पास कोई तोड़ नहीं था। दूसरे छोर पर कप्तान रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर को 10वां शतक बनाया। वेस्टइंडीज ने दूसरे सत्र में दो विकेट चटकाए मगर उनके गेंदबाज मेहमान टीम को बड़ी लीड हासिल करने से नहीं रोक सके। पहले सत्र में पिच से टर्न और उछाल मिलने के चलते वेस्टइंडीज के स्पिनरों ने रोहित और जयसवाल को खुल कर खेलने का मौका नहीं दिया। भारतीय बल्लेबाज 32 ओवरों में केवल 66 रन ही बना सके। इस बीच जयसवाल केवल एक चौका लगाने में सफल रहे और उन्होंने अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।
दूसरे घंटे में स्पिनरों का दबदबा रहा और उन्होंने टर्न और बाउंस से भारतीय सलामी बल्लेबाजों को परेशान किया। इस बीच राखीम कोरवाल की एक गेंद जायसवाल के बल्ले के बेहद करीब से गुजरी मगर डीआरएस ने मुंबईकर को राहत दी। राखीम एक बार फिर दुर्भाग्यशाली रहे जब रोहित ने एक उछाल लेती गेंद को बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर हवा में फेंका मगर वह कैच आउट होने से बच गये।
लंच के बाद जयसवाल ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शाट्स लगाये और टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाने वाले 17 वें भारतीय बल्लेबाज और तीसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया। रोहित के साथ उनकी 229 रनों की साझेदारी भी वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग साझेदारी थी। विदेशी जमीन पर एक ही पारी में दोनों भारतीय सलामी बल्लेबाजों द्वारा शतक बनाने का केवल छठा उदाहरण है। शतक पूरा करने के बाद रोहित अपना विकेट गंवा बैठे वहीं नये बल्लेबाज शुभमन गिल जोमेल वारिकन की गेंद पर दूसरी स्लिप में कैच आउट हो गए।
चाय से पहले विराट कोहली (36 नाबाद) वारिकन की गेंद पर लेग-स्लिप पर लगभग लपक लिए गए थे और पहले लेग-बिफोर रिव्यू से बचे लेकिन बाद में उन्होंने जयसवाल के साथ मिलकर पारी को आगे बढाया। जयसवाल ने जोसेफ की गेंद पर चौका जड़कर कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 रन का आंकड़ा पार किया। कोहली भी एक्शन में आए और वारिकन की गेंद पर कवर के जरिए अपनी पहली बाउंड्री लगाई।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ