Monday, July 13, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट जुरासिक पार्क के सैम नील का हुआ निधन, परिवार वालों ने दिया अपडेट कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी मोहम्मद रफी ने इस एक गाने के लिए जीता अपनी जिंदगी का पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड, पहचानिए सोनाक्षी सिन्हा का पपराजी पर निकला गुस्सा, कहा- जब तक आप नहीं जाओगे, मैं… नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म 'सिंग गीतम' की कहानी दिमाग में छपी रह जाएगी, कुबेर स्वामी का लगता है श्राप यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, जून के अंत की हीटवेव से कई मौतें वियतनाम से भारतीयों के पार्थिव शरीर आज लाए जाएंगे भारत, नौका पलटने से 15 लोगों की हुई थी मृ*त्यु SEBI ने कर्मचारियों के लिए सख्त किए सेवा नियम, शेयर निवेश पर बढ़ी पाबंदियां पीएम मोदी ने समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए साझा किया सुभाषितम्

खेल

रोमांचक मुकाबले में चार रन से जीती विंडीज

04 अगस्त, 2023 09:50 AM

तारोबा: वेस्ट इंडीज ने रोवमैन पॉवेल (32 गेंद, 48 रन) की कप्तानी पारी के बाद जेसन होल्डर (19/2) की अगुवाई में गेंदबाजों के साहसी प्रदर्शन की बदौलत पहले टी20 मैच में गुरुवार को भारत को चार रन से मात दी।
वेस्ट इंडीज ने भारत के सामने 150 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में भारतीय टीम नौ विकेट गंवाकर 145 रन ही बना सकी।

विंडीज के लिये भले ही कोई बल्लेबाज अर्द्धशतक नहीं बना सका, लेकिन पॉवेल और निकोलस पूरन (34 गेंद, 41 रन) की पारियों ने मेज़बान टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया।
भारत 15 ओवर में 113 रन बनाकर लक्ष्य की ओर बढ़ रहा था, लेकिन कैरिबियाई टीम ने आखिरी पांच ओवरों में पांच विकेट चटकाते हुए सिर्फ 32 रन देकर जीत हासिल कर ली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पावरप्ले में वेस्ट इंडीज के एकमात्र स्पिनर अकील हुसैन का सामना करना पड़ा। अकील ने पहले ओवर में सिर्फ तीन रन दिये और तीसरे ओवर में शुभमन गिल (तीन) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। ईशान किशन (छह) भी छोटे स्कोर पर आउट हुए, हालांकि अपना पहला मैच खेल रहे तिलक वर्मा ने दो छक्कों के साथ अपना खाता खोला और भारत को पावरप्ले में 45 रन तक पहुंचाया।
तिलक ने सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिये 39 रन जोड़े ही थे कि दोनों बल्लेबाज 10 गेंदों के अंदर पवेलियन लौट गये। सूर्यकुमार ने 21 गेंद पर 21 रन बनाये, जबकि तिलक ने 22 गेंद पर दो चौके और तीन छक्के लगाकर 39 रन की पारी खेली।
तिलक की पारी ने मैच को भारत के पक्ष में झुका दिया, हालांकि ब्रायन लारा स्टेडियम की धीमी पड़ती पिच पर रन बनाना लगातार मुश्किल होता गया। भारत को जब 30 गेंद पर 37 रन चाहिये थे तब जेसन होल्डर ने 16वां ओवर मेडेन फेंकते हुए दो विकेट चटकाये। हार्दिक पांड्या 19 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सैमसन 12 रन के स्कोर पर रनआउट हो गये।

भारत को जब 12 गेंद पर 21 रन की दरकार थी तब अक्षर पटेल (13) के विकेट के साथ मेज़बान टीम की हार लगभग तय हो गयी। अर्शदीप सिंह ने 19वें ओवर में दो चौके जड़े, लेकिन रोमारियो शेफर्ड ने आखिरी ओवर में मात्र पांच रन देकर वेस्ट इंडीज की जीत पर मुहर लगायी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल