Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रीय

रेलवे का नया सुपर ऐप रेलवन, ऑनलाइन अनारक्षित टिकट बुक करने का तरीका

25 फ़रवरी, 2026 07:46 PM

भारतीय रेलवे अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म पास और सीजन टिकट आदि के लिए नया सुपर ऐप रेलवन शुरू करने जा रहा है। इसकी मदद से सभी प्रकार के टिकटों की बुकिंग की जा सकेगी।

यूटीएस ऐप को रेलवे द्वारा एक मार्च से बंद कर दिया जाएगा और इससे यात्री अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म पास और सीजन टिकट की बुकिंग नहीं कर पाएंगे। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वह सभी प्रकार की टिकट बुकिंग के लिए रेलवन ऐप का उपयोग करें। इस ऐप को रेलवे द्वारा पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।

रेलवन को एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में पेश किया गया है जो एक ही इंटरफेस में कई कार्यों को समाहित करता है। इसका उद्देश्य देशभर के लाखों यात्रियों के लिए यात्रा को सरल बनाना है। रेलवन ऐप का उपयोग करने के लिए यात्रियों को नया अकाउंट बनाने की आवश्यकता नहीं है। यूजर्स मौजूदा यूटीएस और आईआरसीटीसी लॉगइन की मदद से साइनअप कर सकते हैं।

रेलवन ऐप दोनों एंड्रॉइड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध है और इसे निशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। यह नया ऐप उन यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होने की उम्मीद है जो कभी-कभार ही ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही, बिना रिजर्वेशन वाले टिकट बुक करने वाले दैनिक यात्रियों को भी नए प्लेटफॉर्म से फायदा होगा, क्योंकि इसका इंटरफेस पहले के प्लेटफॉर्म के मुकाबले काफी आसान है।

कैशलेस यात्रा को बढ़ावा देने और यात्रियों को नए प्लेटफॉर्म पर आने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, भारतीय रेलवे रेलवन ऐप के माध्यम से बुक किए गए अनारक्षित टिकटों पर डिजिटल माध्यमों से भुगतान करने पर 3 प्रतिशत की छूट दे रहा है। यह ऑफर 14 जनवरी से 14 जुलाई तक सीमित अवधि के लिए वैध है। यह केवल रेलवन के माध्यम से सीधे बुक किए गए टिकटों पर लागू होता है। यात्री छूट का लाभ उठाने के लिए यूपीआई, डेबिट या क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य डिजिटल वॉलेट का उपयोग कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती