Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

रेट में कटौती के बावजूद जीएसटी संग्रह अक्टूबर में 4.6 प्रतिशत बढ़कर 1,95,936 करोड़ रुपए दर्ज

01 नवंबर, 2025 06:55 PM

नई दिल्ली:। जीएसटी 2.0 सुधार के साथ दरों को रेशनलाइज बनाने के बावजूद जीएसटी संग्रह को लेकर बढ़ोतरी दर्ज की गई है।शनिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बीते महीने अक्टूबर में जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 4.6 प्रतिशत बढ़कर 1,95,936 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 1,87,346 करोड़ रुपए था।

इसके अलावा, इस वर्ष अक्टूबर लगातार 10वां महीना रहा है जब राजस्व 1.8 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े से ऊपर दर्ज किया गया है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में जीएसटी संग्रह 13,89,367 करोड़ रुपए हो गया, जो कि वित्त वर्ष 2025 की समान अवधि में 12,74,442 करोड़ रुपए दर्ज किया गया था। यह सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

इसके अलावा, आंकड़ों में जानकारी मिलती है कि रिफंड की कटौती के बाद सरकार का शुद्ध कर संग्रह अक्टूबर में 1,69,002 करोड़ रुपए रहा, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि के 1,68,054 करोड़ रुपए से 0.6 प्रतिशत की वृद्धि है।

इस बीच, जीएसटी सुधारों के चलते इस वर्ष उपभोग में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि होने की उम्मीद की जा रही है। जिसका मतलब 20 लाख करोड़ रुपए की अतिरिक्त खपत का होना है।

भारत में केपीएमजी के पार्टनर और इनडायरेक्ट टैक्स के नेशनल हेड अभिषेक जैन ने कहा, "उच्च ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन एक मजबूत फेस्टिव सीजन, उच्च मांग और व्यवसायों द्वारा अच्छी तरह से अपनाए गए रेट स्ट्रक्टर को दर्शाता है। उपभोग और अनुपालन किस प्रकार एक सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, यह इस बात का एक पॉजिटिव इंडीकेटर है।"

इससे पहले महीने सितंबर की बात करें तो जीएसटी राजस्व सालाना आधार पर 9.1 प्रतिशत बढ़कर 1.89 लाख करोड़ रुपए दर्ज किया गया था। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2026 की सितंबर तिमाही में जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 7.7 प्रतिशत बढ़कर 5.71 लाख करोड़ रुपए हो गया।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे