Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों पर संघर्ष ही हरियाणा में परिवर्तन का आधार बनेगा : संजय दत्त टिक्करताल को मनाली की तर्ज पर पर्वतारोहण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित : नायब सिंह सैनी मानसून की पहली वर्षा से सिरसा सहित हरियाणा के अनेक शहरों की बदहाली पर जनता में रोष दिल्ली मार्च की तैयारी : शंभू बॉर्डर पर जुटने लगे भारी संख्या में किसान, पंजाब-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा सख्त पंजाबः आतंकी साजिश का पर्दाफाश, आईडी और खतरनाक हथियारों के साथ 17 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली कूच को रोकने के लिए पुलिस ने सील की सीमाएं, किसान बोले-'टकराव नहीं, संवाद चाहते हैं' गुरदासपुर में बारिश बनी मुसीबत! रावी का जलस्तर बढ़ा, आधा दर्जन गांवों का टूटा संपर्क अमृतसर में एक ही दिन में 40 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, इलाके में भगदड़ 'हर बार नई डॉक्यूमेंट्री, किरदार वही केवल चेहरे बदलते हैं'... कांग्रेस के धरने पर अनिल विज का तीखा वार Haryana : राई हल्के में JJP को बड़ा झटका; प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत आंतिल खेवड़ा सैकड़ों साथियों के साथ INLD में शामिल

दुनिया

रूसी हमले में ओडेसा बंदरगाह से रवाना हुए 'एमवी गोल्डन लियो' पर सवार चार भारतीय नागरिकों की मौत : एमईए

21 जुलाई, 2026 12:21 PM

रूस-यूक्रेन के बीच जारी घातक हमलों में रविवार को चार भारतीय नागरिकों की मौत की खबर सामने आई। ओडेसा बंदरगाह से रवाना हुए व्यावसायिक जहाज 'एमवी गोल्डन लियो' पर यह हमला हुआ। जहाज पर उस समय 17 क्रू सदस्य थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक थे।

भारतीय व‍िदेश मंत्रालय ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' जानकारी साझा करते हुए बताया क‍ि 19 जुलाई रव‍िवार की शाम 'ओडेसा बंदरगाह' से रवाना होते समय व्यावसायिक जहाज 'एमवी गोल्डन लियो' पर हमला किया गया। घटना के समय जहाज पर 17 क्रू मेंबर मौजूद थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक भी शामिल थे।

मंत्रालय ने बताया क‍ि इस हमले में चार भारतीय नागरिकों की दुखद मौत हो गई है, जबकि एक भारतीय नागरिक की हालत गंभीर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया क‍ि यूक्रेन में हमारा मिशन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए प्रयास कर रहा है। हम मृतक भारतीय नागरिकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायल भारतीय नागरिक के जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना करते हैं।

उन्‍होंने कहा क‍ि भारत ऐसे हमलों की कड़ी निंदा करता है। व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाना, निर्दोष चालक दल के सदस्यों की जान को खतरे में डालना या समुद्री रास्तों और व्यापार की आजादी में किसी भी तरह की रुकावट पैदा करना बेहद निंदनीय है और ऐसा नहीं किया जाना चाहिए।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में कहा कि रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने पिछले 24 घंटों में 774 यूक्रेनी फिक्स्ड-विंग ड्रोन और 13 निर्देशित हवाई बमों को मार गिराया है।

मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने पूरी रात यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और हवाई हमले किए।

मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों में ओडेसा बंदरगाह के उस बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया, जिसका इस्तेमाल ईंधन और लुब्रिकेंट उतारने के लिए किया जाता है। साथ ही, यूक्रेनी सेना को मदद पहुंचाने वाले ईंधन भंडारण केंद्रों को भी निशाना बनाया गया।

मंत्रालय ने आगे कहा कि यूक्रेन के ओडेसा इलाके में चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर गोला-बारूद उतार रहे एक कंटेनर जहाज पर भी हमला किया गया। रूसी सेना ने काला सागर में स्नेक आइलैंड के पास एक ड्राई कार्गो जहाज को भी निशाना बनाया, जो यूक्रेनी सेना के लिए सामान ले जा रहा था।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ट्रंप प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी मूल के व्यक्ति की अमेरिकी नागरिकता रद्द करने की पहल

ट्रंप प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी मूल के व्यक्ति की अमेरिकी नागरिकता रद्द करने की पहल

अमेरिका ने ईरान पर किए नए हमले; होर्मुज स्ट्रेट में सैन्य क्षमता को किया टारगेट: सेंटकॉम

अमेरिका ने ईरान पर किए नए हमले; होर्मुज स्ट्रेट में सैन्य क्षमता को किया टारगेट: सेंटकॉम

अमेरिका और कनाडा के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप ने 50 फीसदी टैरिफ लागू करने का किया ऐलान

अमेरिका और कनाडा के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप ने 50 फीसदी टैरिफ लागू करने का किया ऐलान

ट्रंप की टैरिफ रणनीति ने भारत समेत व्यापारिक साझेदारों के साथ अमेरिका की स्थिति को मजबूत किया : जैमीसन ग्रीर

ट्रंप की टैरिफ रणनीति ने भारत समेत व्यापारिक साझेदारों के साथ अमेरिका की स्थिति को मजबूत किया : जैमीसन ग्रीर

जॉर्डन, कुवैत, बहरीन ने ईरान के नए हमलों की दी जानकारी, तनाव कम करने की उठाई मांग

जॉर्डन, कुवैत, बहरीन ने ईरान के नए हमलों की दी जानकारी, तनाव कम करने की उठाई मांग

पेरू में महसूस हुए दो भूकंप के झटके, कम से कम छह लोगों की मौत और 21 घायल

पेरू में महसूस हुए दो भूकंप के झटके, कम से कम छह लोगों की मौत और 21 घायल

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस और उनकी पत्नी चौथी बार बने माता-पिता, उषा ने बेटे को दिया जन्म

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस और उनकी पत्नी चौथी बार बने माता-पिता, उषा ने बेटे को दिया जन्म

अमेरिका ने ईरान पर फिर हमला किया, तीन शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि: राष्ट्रपति ट्रंप

अमेरिका ने ईरान पर फिर हमला किया, तीन शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि: राष्ट्रपति ट्रंप

इराक में ईरानी ड्रोन के विस्फोटक को निष्क्रिय करते समय अमेरिकी सैन्यकर्मी की मौ*त

इराक में ईरानी ड्रोन के विस्फोटक को निष्क्रिय करते समय अमेरिकी सैन्यकर्मी की मौ*त

'व्यक्तिगत टिप्पणी से ईरान-इराक संबंध नहीं होने चाहिए प्रभावित', इराकी नेता से बातचीत में बोले अराघची

'व्यक्तिगत टिप्पणी से ईरान-इराक संबंध नहीं होने चाहिए प्रभावित', इराकी नेता से बातचीत में बोले अराघची