Thursday, October 01, 2026
BREAKING
• दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI • अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत • भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा • ‘भोजन सुरक्षा और सहयोग का माध्यम बना रहे’, G20 में भारत का स्पष्ट संदेश • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’ • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू • 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान: दिल्ली में अलग-अलग जगह केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने चलाया सफाई अभियान • पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी • मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार • भारत में पहली बार WCOG का आयोजन, नड्डा बोले- 60 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचा आयुष्मान भारत

दुनिया

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी

01 अक्टूबर, 2026 03:24 PM

वॉशिंगटन : अमेरिकी रक्षा विभाग ने घोषणा की है कि एलन मस्क, पामर लकी और हाउस के पूर्व स्पीकर न्यूट गिंगरिच भविष्य की युद्ध-नीति पर पेंटागन की एक स्टडी का संयुक्त रूप से नेतृत्व करेंगे। इस स्टडी की सार्वजनिक रिपोर्ट 120 दिनों के भीतर आने की बात कही गई है।

सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने 'प्रोजेक्ट मेरिडियन' शुरू किया है, ताकि उन क्षमताओं की पहचान की जा सके, जिनकी अमेरिका को लंबे समय तक सैन्य श्रेष्ठता बनाए रखने के लिए जरूरत होगी।

यह स्टडी धरती के नीचे होने वाले ऑपरेशन से लेकर चांद सहित कई क्षेत्रों में युद्ध के मैदान की संभावित जरूरतों की जांच करेगी।

इस प्रोजेक्ट को विभाग के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर एमिल माइकल आगे बढ़ा रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इसके तीन को-डायरेक्टर को एकेडेमिया, पॉलिसी और इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स का सहयोग मिलेगा।

विभाग ने कहा, "प्रोजेक्ट मेरिडियन भविष्य में युद्ध लड़ने के सभी क्षेत्रों की जांच करेगा, जिसमें जमीन के नीचे की गहराइयों से लेकर चंद्रमा के आसपास के इलाके तक शामिल होंगे।"

हेगसेथ ने निर्देश दिया कि प्रोजेक्ट शुरू होने के 120 दिनों के भीतर पूरा हो जाना चाहिए। फाइनल रिपोर्ट बिना किसी गोपनीय जानकारी वाली होगी और इसे सार्वजनिक किया जाएगा, साथ ही एक अलग गोपनीय हिस्सा भी होगा।

विभाग ने कहा कि रिपोर्ट में भविष्य के संघर्षों के लिए जरूरी एडवांस्ड सिस्टम के बारे में जानकारी और सुझाव होंगे। इसे तकनीकी जरूरतों की पहचान करने और उन सिस्टम को सेना में शामिल करने की प्रक्रिया को तेज करने की कोशिश के तौर पर पेश किया गया।

विभाग ने कहा, "अगर दुश्मन को रोकने की कोशिश नाकाम रहती है, तो हमारे सैनिकों को भविष्य की किसी भी लड़ाई में आज की दूरदर्शिता, संकल्प और तैयारी से हासिल तकनीकी बढ़त के साथ उतरना होगा।"

'प्रोजेक्ट मेरिडियन' उन छह पहलों में से एक था, जिनके बारे में हेगसेथ ने वर्जीनिया में मरीन कॉर्प्स बेस क्वांटिको में एक भाषण के दौरान बताया। उन्होंने उन एक्टिव-ड्यूटी अधिकारियों और नॉन-कमीशंड अधिकारियों को संबोधित किया जो इन बदलावों को लागू करने में शामिल होंगे।

अन्य पहलों में ऑटोनॉमस वॉरफेयर (स्वायत्त युद्ध प्रणाली), अधिकारियों की ट्रेनिंग, घरेलू सप्लाई चेन, सैन्य ठिकाने और धार्मिक सहायता शामिल हैं।

हेगसेथ ने 1 अक्टूबर, 2027 तक 'ऑटोनॉमस वॉरफेयर कमांड' को फोर-स्टार फंक्शनल कॉम्बैटेंट कमांड के तौर पर स्थापित करने की योजना की घोषणा की। विभाग ने कहा कि इस पहल से संयुक्त सेना में ऑटोनॉमस सिस्टम का इस्तेमाल बढ़ेगा।

एक अलग प्रोग्राम, 'फोर्ट्रेस अमेरिका', का मकसद सैन्य ठिकानों को रुकावटों से बचाकर मजबूत करना और अहम सामान व पुर्जों के लिए विदेशी स्रोतों पर निर्भरता कम करना है।

इसकी तय प्राथमिकताओं में बड़े ठिकानों पर स्वतंत्र बिजली उत्पादन, रेयर अर्थ और सेमीकंडक्टर के लिए घरेलू सप्लाई चेन, जरूरी सामान का रणनीतिक भंडार, और साइबर हमलों, तोड़फोड़ व ड्रोन से सुरक्षा शामिल हैं।

'नेक्स्ट ग्रेट अमेरिकन बेस' प्रोजेक्ट के तहत एक नया मिलिट्री बेस बनाया जाएगा, जिसमें बिजली बनाने की अपनी व्यवस्था, ऑटोमैटिक सिस्टम और एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम होंगे। अलग-अलग राज्य जमीन और दूसरी मदद का प्रस्ताव देकर इस बेस को अपने यहां बनवाने के लिए एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे।

विभाग ने 'अमेरिकाज कॉर्प्स ऑफ कैडेट्स' का भी ऐलान किया, जिसमें पांच यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में अतिरिक्त फुल-टाइम प्रोग्राम शामिल होंगे। साथ ही, एक 'ऑफिस ऑफ रिलिजियस अफेयर्स' भी बनाया जाएगा, जो सीधे हेगसेथ को रिपोर्ट करेगा।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

फ्रांस: सड़क पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पुलिस से भिड़ंत के बाद हिरासत में 400 लोग

फ्रांस: सड़क पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पुलिस से भिड़ंत के बाद हिरासत में 400 लोग

भारत-कतर आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर जोर, निर्मला सीतारमण ने कारोबारियों से की अपील

भारत-कतर आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर जोर, निर्मला सीतारमण ने कारोबारियों से की अपील

UNESCO की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में भारत के 5 नए स्थल जोड़े गए, उदयगिरि गुफाओं को मिला स्थान

UNESCO की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में भारत के 5 नए स्थल जोड़े गए, उदयगिरि गुफाओं को मिला स्थान

जयशंकर-गुटेरेस मुलाकात में ग्लोबल साउथ के मुद्दों पर फोकस, वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा

जयशंकर-गुटेरेस मुलाकात में ग्लोबल साउथ के मुद्दों पर फोकस, वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा

सुपर इंटेलिजेंस के सुरक्षित विकास पर सहमत हुईं अमेरिकी टेक कंपनियां

सुपर इंटेलिजेंस के सुरक्षित विकास पर सहमत हुईं अमेरिकी टेक कंपनियां

अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम होगा सुपर इंटेलिजेंस, राष्ट्रपति ट्रंप ने किए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर

अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम होगा सुपर इंटेलिजेंस, राष्ट्रपति ट्रंप ने किए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर