Thursday, October 01, 2026
BREAKING
• दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI • अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत • भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा • ‘भोजन सुरक्षा और सहयोग का माध्यम बना रहे’, G20 में भारत का स्पष्ट संदेश • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’ • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू • 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान: दिल्ली में अलग-अलग जगह केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने चलाया सफाई अभियान • पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी • मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार • भारत में पहली बार WCOG का आयोजन, नड्डा बोले- 60 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचा आयुष्मान भारत

दुनिया

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

01 अक्टूबर, 2026 03:36 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ‘हीरो’ बताया है। ट्रंप ने उस घटना के बारे में बताया, जिसमें इजरायल जा रही एक उड़ान के दौरान कथित तौर पर को-पायलट ने कैप्टन मच्छार को चाकू मार दिया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वह कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इस घटना को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से काफी देर तक बात की। हालांकि, ट्रंप ने कई बार यह भी साफ किया कि उन्हें घटना के बारे में जो जानकारी मिली है, उसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। व्हाइट हाउस में फ्लाईदुबई के विमान के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि यह एक अविश्वसनीय कहानी है। लेकिन, मैंने इस घटना के बारे में नेतन्याहू से काफी देर तक बात की।”

ट्रंप के मुताबिक, उन्हें बताया गया कि ‘को-पायलट शायद आतंकवादी था या शायद सनकी था और उसने पायलट को चाकू मार दिया।’ उन्होंने कहा, “पायलट की हालत बहुत खराब थी और मुझे लगता है कि अब भी काफी खराब है। लेकिन, गंभीर हालत में भी उसने किसी तरह दरवाजा खोलने की सूझबूझ दिखाई। यह हैरान करने वाला था। वह एक हीरो है।”

इसके बाद ट्रंप ने उन्हें बताई गई घटना का विस्तार से जिक्र किया। उन्होंने कहा क‍ि आप जानते हैं कि वे दरवाजे मजबूत स्टील के होते हैं। उन्हें बाहर से नहीं खोला जा सकता। वह पीछे की ओर गिरते हुए किसी तरह दरवाजा खोलने और चिल्लाने में कामयाब रहा। ट्रंप के मुताबिक, विमान के आगे की तरफ बैठा एक इजरायली प्लंबर अंदर से आ रही आवाज सुनकर कॉकपिट में पहुंचा। उस समय विमान बहुत तेजी से नीचे की ओर जा रहा था।

उन्होंने दावा किया, “विमान अविश्वसनीय रूप से तेज कोण पर नीचे जा रहा था। वह इतना तेज था कि विमान के पिछले हिस्से का रडर टूट गया। विमान इतनी रफ्तार के लिए बना ही नहीं था।” ट्रंप के मुताबिक, उस यात्री ने कथित हमलावर को सीट से खींचकर हटाया, जिसके बाद दूसरे यात्रियों ने उसे काबू कर लिया। ट्रंप ने कहा कि उस यात्री ने पहले कभी विमान नहीं उड़ाया था, इसके बावजूद उसने कंट्रोल संभाला और विमान को दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले सीधा करने में मदद की।

हालांकि, घटना के बारे में यह जानकारी देने के तुरंत बाद ट्रंप ने साफ किया कि वह इसकी सच्चाई की पुष्टि नहीं कर सकते। उन्होंने कहा क‍ि अब, यही कहानी मैंने सुनी है। मुझे नहीं पता कि यह सच है या नहीं, लेकिन यही कहानी मुझे नेतन्याहू से मिली है। ट्रंप ने बताया कि उस यात्री ने बाद में कहा कि वह टीवी कार्यक्रम ‘एयर डिजास्टर्स’ देखता था और उसी से उसने विमानों के बारे में कुछ जानकारी हासिल की थी। वह उस शो को देखकर एक तरह से विमान उड़ाना सीख गया था। मेरा मतलब है, आप ही बताइए, यह कितनी अजीब कहानी है।

ट्रंप ने कहा कि बाद में विमान में मौजूद दूसरे पायलट और सुरक्षा कर्मचारी कॉकपिट में पहुंचे और विमान का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। मुझे लगता है कि यह सबसे हैरान करने वाली कहानी है। जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या को-पायलट विमान को दुर्घटनाग्रस्त करना चाहता था, तो उन्होंने फिर साफ किया कि उसके मकसद के बारे में अभी पक्की जानकारी नहीं है। फ्लाईदुबई की यह उड़ान बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही थी, जब कॉकपिट में हिंसक घटना हुई। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के ताबुक में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। घायल कैप्टन की पहचान भारतीय नागरिक स्मित मच्छार के रूप में की गई है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी

फ्रांस: सड़क पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पुलिस से भिड़ंत के बाद हिरासत में 400 लोग

फ्रांस: सड़क पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पुलिस से भिड़ंत के बाद हिरासत में 400 लोग

भारत-कतर आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर जोर, निर्मला सीतारमण ने कारोबारियों से की अपील

भारत-कतर आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर जोर, निर्मला सीतारमण ने कारोबारियों से की अपील

UNESCO की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में भारत के 5 नए स्थल जोड़े गए, उदयगिरि गुफाओं को मिला स्थान

UNESCO की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में भारत के 5 नए स्थल जोड़े गए, उदयगिरि गुफाओं को मिला स्थान

जयशंकर-गुटेरेस मुलाकात में ग्लोबल साउथ के मुद्दों पर फोकस, वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा

जयशंकर-गुटेरेस मुलाकात में ग्लोबल साउथ के मुद्दों पर फोकस, वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा

सुपर इंटेलिजेंस के सुरक्षित विकास पर सहमत हुईं अमेरिकी टेक कंपनियां

सुपर इंटेलिजेंस के सुरक्षित विकास पर सहमत हुईं अमेरिकी टेक कंपनियां

अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम होगा सुपर इंटेलिजेंस, राष्ट्रपति ट्रंप ने किए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर

अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम होगा सुपर इंटेलिजेंस, राष्ट्रपति ट्रंप ने किए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर