Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

दुनिया

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

01 अक्टूबर, 2026 03:43 PM

अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तानी सैन्य विमानों के हवाई हमलों में कम से कम नौ नागरिकों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हमलों में 11 अन्य लोग घायल हुए और तीन घर नष्ट हो गए। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मुजाहिद के अनुसार, पाकिस्तानी विमानों ने बुधवार रात कुनार के शुल्तान जिले के चुगाम इलाके और हेलमंद के गर्मसिर जिले के सफर इलाके में नागरिक घरों को निशाना बनाया। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए इसे आक्रामकता और सभी स्वीकार्य सिद्धांतों का उल्लंघन बताया।

मुजाहिद ने सोशल मीडिया मंच X पर कहा कि हमलों में नौ अफगान नागरिक मारे गए और 11 घायल हुए। उन्होंने बताया कि तीन घर भी नष्ट हो गए।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब पिछले कुछ दिनों में अफगानिस्तान के कई प्रांतों में पाकिस्तानी हवाई हमलों की खबरें सामने आई हैं। 24 सितंबर को कंधार, पक्तिया और खोस्त में हुए पाकिस्तानी हमलों में चार नागरिकों की मौत हुई थी। इससे तीन दिन पहले कुनार और पक्तिका में हुए हमलों में तीन लोगों की मौत हुई थी।

तालिबान प्रवक्ता मुजाहिद ने पिछले सप्ताह पाकिस्तान पर अफगानिस्तान में हमले कर अपने देश की आंतरिक समस्याओं से लोगों का ध्यान हटाने का आरोप लगाया था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, कंधार में एक धार्मिक मदरसे में बोलते हुए उन्होंने पाकिस्तान में बढ़ती राजनीतिक और आर्थिक समस्याओं तथा घरेलू प्रदर्शनों का भी जिक्र किया था।

मुजाहिद ने दावा किया कि पाकिस्तान अफगानिस्तान पर हमलों के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ किए गए समझौते से जुड़ी अपनी जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश कर रहा है। सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की ने 7 अगस्त को मक्का में रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। समझौते के तहत किसी एक देश पर सशस्त्र हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा।

मुजाहिद ने पाकिस्तान पर पड़ोसी देश की क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन कर अपनी आंतरिक समस्याओं से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि अफगानिस्तान पाकिस्तानी सैन्य कार्रवाई का “उचित जवाब” देगा।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन