Monday, September 21, 2026
BREAKING
नशा मुक्त भारत के संकल्प से जुड़े 4 लाख से अधिक युवा, 1,000 से ज्यादा जगहों पर आयोजन 'यह संस्कृति नहीं, यह पितृसत्ता है', जमुई में छात्रा से अभद्रता की घटना पर बोले राहुल गांधी आउटसोर्सिंग को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर लगाया आरोप, बोले-सरकारी नौकरी होगी तो कमीशन नहीं ले पाएंगे बिहार में परिसीमन प्रक्रिया के बाद कराया जाएगा अगला पंचायत चुनाव: सम्राट चौधरी युवा केवल देश का भविष्य नहीं बल्कि भारत की वर्तमान ताकत : नितिन नवीन गोरखपुर: एग्जीबिशन में पहुंचे रवि किशन, महिलाओं की क्रिएटिविटी की जमकर की तारीफ एनएसई आईपीओ का आखिरी दिन, जीएमपी 60 के नीचे लुढ़का भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, रियल्टी और फार्मा स्टॉक्स में खरीदारी ग्लोबल चिप मार्केट 2026 में 1.6 ट्रिलियन डॉलर के पार जाने का अनुमान ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, छह देशों के प्रतिनिधिमंडल होंगे शामिल

दुनिया

रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, रिहायशी इमारतों और शॉपिंग सेंटर को बनाया न‍िशाना: जेलेंस्‍की

21 सितंबर, 2026 04:20 PM

कीव : यूक्रेन पर रूस के हमले लगातार जारी हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया क‍ि रव‍िवार शाम को रूस ने हमारे दस क्षेत्रों पर हमले शुरू क‍िए। यह हमले रात भर जारी रहे। इन हमलों में आम लोगों को जानबूझकर न‍िशाना बनाया गया। खार्कीव में ड्रोन हमले में एक मह‍िला की मौत हो गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "रविवार शाम को जापोरिज्जिया पर रूस ने बेहद भीषण और निशाना बनाकर गोलाबारी शुरू की। इसमें नौ मंजिला रिहायशी इमारतों, एक यूनिवर्सिटी की इमारत, एक शॉपिंग सेंटर और एक बॉयलर हाउस को नुकसान पहुंचा है।'' जेलेंस्‍की ने बताया क‍ि इन हमलों में अब तक पांच लोगों के घायल होने की जानकारी है और कुछ लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। खार्कीव क्षेत्र के लोजोवा में ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हो गई। मैं उनके परिवार और करीबियों के प्रति संवेदना जताता हूं। इस हमले में तीन और लोग घायल हुए हैं। कुल मिलाकर, शाम से लेकर रात भर में रूस ने हमारे दस क्षेत्रों पर हमले किए।
उन्‍होंने बताया क‍ि रूस तनाव बढ़ाने वाले अपने कदम कम नहीं कर रहा है और लगातार ऐसे संकेत दे रहा है कि वह युद्ध को और बढ़ाने के लिए तैयार है। यह सब ऐसे समय में हो रहा है, जब इस युद्ध की वजह से दुनिया की स्थिरता पहले ही बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बताया क‍ि इस युद्ध को खत्म कराने के लिए हमें हमलावर देश पर दबाव बनाए रखना होगा। लंबे समय के बैन ऐसे दबाव हैं जो सच में काम करते हैं, दुनिया भी इसका असर महसूस कर रही है। इसके साथ-साथ कूटनीति के जरिए भी कोशिशें जारी रहनी चाहिए।
जेलेंस्‍की ने कहा संयुक्त राष्ट्र महासभा में हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि मिल-जुलकर कोशिशों के जरिए शांति कैसे हासिल की जा सकती है। यही सबसे अहम काम है, जिस पर सभी नेताओं को ध्यान देना चाहिए।

वहीं, रूसी समाचार एजेंसी 'टास'की र‍िपोर्ट के अनुसार, रूस में डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) सरकार के विभाग ने अपनी रोजाना की रिपोर्ट में बताया क‍ि पिछले 24 घंटों में यूक्रेनी सैनिकों ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) के इलाकों पर 31 हमले किए, जिनमें दो आम नागरिकों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
रिपोर्ट में बताया गया क‍ि यूक्रेनी सशस्त्र समूहों की ओर से कुल 31 हमले दर्ज किए गए। इनमें दो आम नागरिकों की मौत हुई और चार अन्य घायल हुए। इन हमलों में दो रिहायशी मकानों, ट्रेन के डिब्बों और दूसरे वाहनों, ट्रकों और आम नागरिकों से जुड़े एक बुनियादी ढांचे के ठिकाने को भी नुकसान पहुंचा है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग का अमेरिका दौरा, ट्रंप से 25 सितंबर को होगी अहम मुलाकात

चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग का अमेरिका दौरा, ट्रंप से 25 सितंबर को होगी अहम मुलाकात

बांग्लादेश: मात्र आठ महीनों में 155 बच्चों की मौत और 15,000 से ज्यादा लापता

बांग्लादेश: मात्र आठ महीनों में 155 बच्चों की मौत और 15,000 से ज्यादा लापता

अफगान‍िस्‍तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों की तालिबान ने की निंदा, जवाबी कार्रवाई की दी चेतावनी

अफगान‍िस्‍तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों की तालिबान ने की निंदा, जवाबी कार्रवाई की दी चेतावनी

रूसी संसदीय चुनाव: पुतिन के समर्थन वाली पार्टी को बहुमत

रूसी संसदीय चुनाव: पुतिन के समर्थन वाली पार्टी को बहुमत

मेलोनी का बुर्का-नकाब पर बैन प्लान, यूरोप के कई देशों में पहले से रोक

मेलोनी का बुर्का-नकाब पर बैन प्लान, यूरोप के कई देशों में पहले से रोक

अमेरिका से बातचीत के लिए पहले माननी होंगी शर्तें, कोई दूसरा रास्ता नहीं: मोहसिन रेजाई

अमेरिका से बातचीत के लिए पहले माननी होंगी शर्तें, कोई दूसरा रास्ता नहीं: मोहसिन रेजाई

जर्मनी के दो राज्यों में चुनाव, दांव पर चांसलर मर्ज का राजनीतिक भविष्य!

जर्मनी के दो राज्यों में चुनाव, दांव पर चांसलर मर्ज का राजनीतिक भविष्य!

अचानक व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का अलर्ट, एडवाइजरी जारी

अचानक व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का अलर्ट, एडवाइजरी जारी

सेंटकॉम के दावे झूठे और हास्यास्पद, ईरान के न‍ियंत्रण में है होर्मुज स्‍ट्रेट: ब्रिगेडियर जनरल शेखरची

सेंटकॉम के दावे झूठे और हास्यास्पद, ईरान के न‍ियंत्रण में है होर्मुज स्‍ट्रेट: ब्रिगेडियर जनरल शेखरची

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने 100,000 डॉलर की एच-1बी फीस फिर से लागू की, छंटनी पर निशाना साधा

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने 100,000 डॉलर की एच-1बी फीस फिर से लागू की, छंटनी पर निशाना साधा