Sunday, September 06, 2026
BREAKING
बिहार में बाढ़ का कहर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित; राहत-बचाव कार्य जारी मेट्रो में बच्चों संग पीएम मोदी की खास बातचीत, जन्माष्टमी से किताबों तक छिड़ी चर्चा ‘फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल’ में डॉ. मांडविया का युवाओं को संदेश, स्वस्थ भारत से बनेगा विकसित भारत ‘दिमागी नक्सल वो होम्योपैथिक गोली जिसने सबको बाहर निकाल दिया, पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज ज्वालामुखी विस्फोट से मची अफरा-तफरी, राख के कारण जकार्ता एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा गुजरात पुलिस का ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ा फैसला, अब हर जिले और शहर में 'एंटी-नारकोटिक्स विंग' करेगी काम लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता ईरान में ईंधन टैंकर में धमाका, हादसे में 11 लोगों की मौत, सात लोग घायल रूस के साथ अमेर‍िकी प्रत‍िन‍िध‍ियों की बातचीत के बीच जेलेंस्‍की भी युद्धविराम के लिए तैयार, हमले रोकने का ल‍िया न‍िर्णय

दुनिया

रूस के साथ अमेर‍िकी प्रत‍िन‍िध‍ियों की बातचीत के बीच जेलेंस्‍की भी युद्धविराम के लिए तैयार, हमले रोकने का ल‍िया न‍िर्णय

06 सितंबर, 2026 02:34 PM

कीव : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने घोषणा की है कि यूक्रेन उन रूसी शहरों पर हवाई हमले नहीं करेगा जो बातचीत की प्रक्रिया में शामिल हैं। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूतों स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद कहा, “अभी से लेकर शनिवार के अंत तक और रविवार व सोमवार को भी, यूक्रेन मॉस्को पर हमले न करने के लिए तैयार है।” जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन उम्मीद करता है कि रूस भी कीव के संबंध में इसी तरह का कदम उठाएगा।

इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी के अनुसार, विटकोफ और कुशनर मॉस्को की यात्रा के बाद रविवार को कीव जाने की योजना बना रहे हैं।
इस बीच, क्रेमलिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने रविवार तड़के बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को में अमेरिकी दूतों स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के साथ बेहद खुली, रचनात्मक और गंभीर बातचीत की। उशाकोव ने कहा कि महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा एक औपचारिक कार्य बैठक के दौरान हुई और बाद में रात्रिभोज के समय अनौपचारिक रूप से भी बातचीत जारी रही।

पुतिन ने दोहराया कि रूस यूक्रेन से जुड़े मुद्दों का राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान खोजने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम जारी रखने को तैयार है।
उशाकोव के मुताबिक, रूसी पक्ष ने विशेष सैन्य अभियान के दौरान बन रही स्थिति का स्पष्ट और विस्तृत आकलन अमेरिकी प्रतिनिधियों के सामने रखा।
उन्होंने कहा, “खास तौर पर युद्ध क्षेत्र में रूसी सेना की प्रगति का उल्लेख किया गया। यह भरोसा भी जताया गया कि निर्धारित उद्देश्यों को हासिल किया जाएगा। साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि संघर्ष के मूल कारणों को समाप्त करना जरूरी है।”

उशाकोव ने बताया कि बातचीत केवल यूक्रेन संकट के समाधान तक सीमित नहीं रही। दोनों पक्षों ने आर्थिक मुद्दों और रूस-अमेरिका के बीच बड़े पैमाने पर संभावित आपसी लाभ वाली परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की।
उनके अनुसार, कुल मिलाकर यह वार्ता सही समय पर हुई और दोनों देशों के लिए काफी फायदेमंद रही। यह भी तय हुआ कि दोनों देशों के राष्ट्रपति आगे भी सीधे संपर्क में रहेंगे और विटकोफ तथा कुशनर के माध्यम से बातचीत जारी रहेगी। यह बैठक कुल 3 घंटे 10 मिनट तक चली।
उशाकोव ने कहा कि अमेरिकी दूतों ने आश्वासन दिया है कि वे अगले दिन कीव में होने वाली अपनी बैठकों के दौरान यूक्रेन संघर्ष के स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान को लेकर राष्ट्रपति पुतिन की ओर से साझा किए गए विचारों और आकलन को यूक्रेनी पक्ष तक पहुंचाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ज्वालामुखी विस्फोट से मची अफरा-तफरी, राख के कारण जकार्ता एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित

ज्वालामुखी विस्फोट से मची अफरा-तफरी, राख के कारण जकार्ता एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित

पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा

पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा

लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

ईरान में ईंधन टैंकर में धमाका, हादसे में 11 लोगों की मौत, सात लोग घायल

ईरान में ईंधन टैंकर में धमाका, हादसे में 11 लोगों की मौत, सात लोग घायल

IAEA के सदस्यों ने ईरान का मामला सुरक्षा परिषद को भेजने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया

IAEA के सदस्यों ने ईरान का मामला सुरक्षा परिषद को भेजने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया

राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

भारत के पास दुनिया की कार्यशाला, हमारे पास वैश्विक बाजार : बेल्जियम के पीएम

भारत के पास दुनिया की कार्यशाला, हमारे पास वैश्विक बाजार : बेल्जियम के पीएम

नेपाल में बाढ़ के बाद बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 9 दिन बाद सुरंग से दो श्रमिकों को बचाया गया

नेपाल में बाढ़ के बाद बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 9 दिन बाद सुरंग से दो श्रमिकों को बचाया गया

इटली में सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर मेलोनी को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

इटली में सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर मेलोनी को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

नेपाल बाढ़: लापता लोगों की पहचान के लिए भारत में परिजनों की होगी डीएनए जांच

नेपाल बाढ़: लापता लोगों की पहचान के लिए भारत में परिजनों की होगी डीएनए जांच