Friday, July 03, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

रूस के निशाने पर यूक्रेन के मंत्रीः मंत्रिपरिषद भवन पर दागे सैंकड़ों ड्रोन व मिसाइलें ! एक साल के बच्चे समेत 3 की मौत

07 सितंबर, 2025 05:50 PM

युद्धविराम की कोशिशों के बीच रूस ने रविवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला। मंत्रिपरिषद भवन की छत से धुआं उठता देखा गया, वहीं फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटा रहा। इस हमले में एक बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हुए। बताया जा रहा है कि बीते दो हफ्तों में यह कीव पर दूसरा सबसे बड़ा हमला है, जिससे दोनों देशों के बीच शांति वार्ता की उम्मीदें और धूमिल हो गई हैं।इन हमलों में मारे गए लोगों में एक साल का मासूम बच्चा भी शामिल है जिसका शव मलबे से निकाला गया। हमलों में कीव की एक सरकारी इमारत जलकर खाक हो गई। कीव प्रशासन प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने कहा कि यह हमला बेहद खतरनाक था और जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि सितंबर के पहले छह दिनों में ही रूस 1300 से ज्यादा ड्रोन हमले, 900 गाइडेड बम और 50 से अधिक मिसाइलें दाग चुका है। जेलेंस्की ने कहा कि हालात बेहद गंभीर हैं और युद्ध थमने की बजाय और भड़क रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए कई कोशिशें की हैं। हाल ही में उन्होंने अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और उसके बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी बात की। लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है क्योंकि दोनों देश अपने-अपने शर्तों पर ही समझौता करने को तैयार हैं।

अन्य यूक्रेनी शहरों में भी तबाही
कीव में डार्नित्स्की जिले की एक रिहायशी इमारत की दो मंजिलों में आग लग गई, जबकि पश्चिमी स्वियातोशिन्स्की जिले में 9 मंजिला बिल्डिंग मिसाइल हमले की वजह से धधक उठी। यह पहला मौका है जब रूस ने सीधे सरकारी मुख्यालय और रिहायशी ढांचे को बड़े पैमाने पर निशाना बनाया। कीव के अलावा क्रेमेनचुक शहर में दर्जनों धमाकों की खबर है। मेयर विटाली मालेत्स्की ने बताया कि धमाकों से कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, क्रिवी रिह में रूसी हमलों ने ट्रांसपोर्ट और शहरी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया। दक्षिणी शहर ओडेसा में भी रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया गया है।

पोलैंड ने विमान किए सक्रिय
हालात की गंभीरता को देखते हुए पोलैंड ने अपनी वायुसेना को सक्रिय कर दिया है। पोलिश आर्म्ड फोर्सेज ने कहा कि पश्चिमी यूक्रेन पर हवाई हमलों का खतरा मंडरा रहा है, इसलिए हमने एयर डिफेंस के लिए कदम उठाए हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पहले ही बता चुके हैं कि सितंबर के शुरुआती छह दिनों में रूस ने 1300 से ज्यादा ड्रोन, 900 गाइडेड बम और 50 से अधिक मिसाइलें दागी हैं। ऐसे में यह साफ हो गया है कि युद्ध थमने की बजाय और भड़क रहा है और दोनों देशों के बीच किसी भी तरह की शांति वार्ता की संभावना बेहद कम है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित