Friday, July 03, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

'तो अमेरिका को अरबों डॉलर वापस करने पड़ सकते हैं', अमेरिकी वित्त मंत्री ने ट्रंप प्रशासन की खोल दी सारी पोल

08 सितंबर, 2025 05:44 PM

अमेरिका की ट्रंप सरकार टैरिफ को लेकर मुश्किल में फंस गई है। अगर सुप्रीम कोर्ट ने फेडरल कोर्ट का फैसला बरकरार रखा, तो अमेरिका को अरबों डॉलर वापस करने पड़ सकते हैं। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बातचीत में कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को अवैध ठहराया, तो सरकार को लगभग आधे टैरिफ वापस करने होंगे। उन्होंने इसे राजकोष के लिए 'भयानक' बताया और कहा कि टैरिफ लौटाने की बजाय सरकार कुछ और विकल्प भी अपना सकती है। हालांकि इससे राष्ट्रपति ट्रंप की शक्ति कमजोर हो सकती है।

क्या है पूरा मामला?
ट्रंप प्रशासन ने पिछले कुछ महीनों में आक्रामक व्यापार नीतियों के तहत भारत, चीन, कनाडा और ब्राजील समेत 180 से ज्यादा देशों पर 10% से 50% तक के टैरिफ लगाए। भारत पर 7 अगस्त 2025 से 25% और 27 अगस्त से 50% टैरिफ लागू किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ अगस्त महीने में ही अमेरिका ने टैरिफ से 31 अरब डॉलर की कमाई की।

फेडरल कोर्ट का फैसला
29 अगस्त 2025 को फेडरल कोर्ट ने कहा कि ट्रंप का 'रेसिप्रोकल टैरिफ' लगाना राष्ट्रपति के अधिकार से बाहर है। अदालत ने माना कि IEEPA (इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट) राष्ट्रपति को इतने बड़े पैमाने पर टैरिफ लगाने की अनुमति नहीं देता। हालांकि, इस आदेश का असर 14 अक्टूबर तक टाल दिया गया है। इस वजह से नई टैरिफ दरें सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक लागू रहेंगी।

सुप्रीम कोर्ट में अपील
ट्रंप प्रशासन ने 4 सितंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर टैरिफ को वैध ठहराने की मांग की। सरकार चाहती है कि सुनवाई नवंबर 2025 के पहले हफ्ते में हो, लेकिन कोर्ट ने अभी तक तारीख तय नहीं की है।

नतीजा क्या हो सकता है?
अगर सुप्रीम कोर्ट ने फेडरल कोर्ट का फैसला बरकरार रखा, तो अमेरिका को टैरिफ से कमाए अरबों डॉलर लौटाने पड़ सकते हैं। यह ट्रंप प्रशासन की वैश्विक व्यापारिक रणनीति और कई देशों के साथ चल रही बातचीत को बड़ा झटका दे सकता है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित