Monday, August 03, 2026
BREAKING
ईएसआई में स्टाफ नर्स अब कहलाएंगे नर्सिंग ऑफिसर, नर्सिंग सिस्टर बनेंगी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर : अनिल विज रिश्वतखोरी में नगर निगम फरीदाबाद की तत्कालीन लिपिक के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल नूंह के गांव दादू में नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज को मिली मंजूरी हरियाणवी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है एचपीएससीः भूपेंद्र सिंह हुड्डा उप-श्रम आयुक्त, पंचकूला का कार्यालय अब अंबाला छावनी में होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी : अनिल विज हरियाणा में बूथ से लेकर विधानसभा तक संगठन को मजबूत कर जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी कांग्रेस : संजय दत्त अनुबंध कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा कानून के दायरे में लाने के लिए कमेटी का गठन विभाजन विभीषिका को एक बिरादरी तक सीमित कर रही है सरकार : सुशील बंसल सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : कांस्य पदक विजेता सीमा कालीरमण का भिवानी में भव्य स्वागत; बोलीं— संघर्ष से ऊपर उठकर ही मिलती है सफलता

हरियाणा

रिश्वतखोरी में नगर निगम फरीदाबाद की तत्कालीन लिपिक के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल

03 अगस्त, 2026 09:02 PM

फऱीदाबाद : राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), फरीदाबाद ने भ्रष्टाचार के एक मामले में नगर निगम, एनआईटी फरीदाबाद की तत्कालीन लिपिक मोनिका भाटिया के विरुद्ध जांच पूरी कर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

ब्यूरो ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 तथा धारा 13(1)(बी) सहपठित धारा 13(2) के तहत अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, फरीदाबाद की अदालत में चालान प्रस्तुत किया है। शिकायत के अनुसार, एक अधिवक्ता ने अपने पड़ोसी के विवाह प्रमाण-पत्र जारी करवाने के लिए नगर निगम में आवेदन किया था। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आरोपी लिपिक ने प्रमाण-पत्र जारी करने के एवज में 2,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसवी एंड एसीबी, फरीदाबाद ने 16 फरवरी, 2026 को आरोपी को उसके कार्यालय में 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच पूरी होने के बाद अब आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। वर्तमान में आरोपी न्यायालय से जमानत पर है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

ईएसआई में स्टाफ नर्स अब कहलाएंगे नर्सिंग ऑफिसर, नर्सिंग सिस्टर बनेंगी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर : अनिल विज

ईएसआई में स्टाफ नर्स अब कहलाएंगे नर्सिंग ऑफिसर, नर्सिंग सिस्टर बनेंगी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर : अनिल विज

नूंह के गांव दादू में नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज को मिली मंजूरी

नूंह के गांव दादू में नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज को मिली मंजूरी

हरियाणवी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है एचपीएससीः भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणवी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है एचपीएससीः भूपेंद्र सिंह हुड्डा

उप-श्रम आयुक्त, पंचकूला का कार्यालय अब अंबाला छावनी में होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी : अनिल विज

उप-श्रम आयुक्त, पंचकूला का कार्यालय अब अंबाला छावनी में होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी : अनिल विज

हरियाणा में बूथ से लेकर विधानसभा तक संगठन को मजबूत कर जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी कांग्रेस : संजय दत्त

हरियाणा में बूथ से लेकर विधानसभा तक संगठन को मजबूत कर जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी कांग्रेस : संजय दत्त

अनुबंध कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा कानून के दायरे में लाने के लिए कमेटी का गठन

अनुबंध कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा कानून के दायरे में लाने के लिए कमेटी का गठन

विभाजन विभीषिका को एक बिरादरी तक सीमित कर रही है सरकार : सुशील बंसल

विभाजन विभीषिका को एक बिरादरी तक सीमित कर रही है सरकार : सुशील बंसल

सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : कांस्य पदक विजेता सीमा कालीरमण का भिवानी में भव्य स्वागत; बोलीं— संघर्ष से ऊपर उठकर ही मिलती है सफलता

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : कांस्य पदक विजेता सीमा कालीरमण का भिवानी में भव्य स्वागत; बोलीं— संघर्ष से ऊपर उठकर ही मिलती है सफलता

हरियाणा में कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारियों को बड़ी राहत : सिक्योरिटी ऑफ सर्विस पोर्टल का शेड्यूल बढ़ा

हरियाणा में कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारियों को बड़ी राहत : सिक्योरिटी ऑफ सर्विस पोर्टल का शेड्यूल बढ़ा