Monday, July 13, 2026
BREAKING
भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग Punjab में शुक्रवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

खेल

रिबाकिना का विजय रथ रोककर क्वितोवा ने जीता मियामी ओपन

02 अप्रैल, 2023 05:54 PM

मियामी:  चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा ने मियामी ओपन के फाइनल में कज़ाकस्तान की एलिना रिबाकिना को सीधे सेटों में हराकर अपने करियर का 30वां एकल खिताब जीत लिया है।

दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन क्वितोवा ने शनिवार को खेले गये खिताबी मुकाबले में अपने से 10 साल छोटी रिबाकिना को 7-6(14) 6-2 से मात दी। यह क्वितोवा के करियर का नौंवा डब्ल्यूटीए 1000 खिताब है। उन्होंने इस जीत की बदौलत रिबाकिना के 13 मैचों के विजय रथ को रोकने के साथ-साथ डब्ल्यूटीए रैकिंग के शीर्ष 10 में भी वापसी कर ली।

रिबाकिना ने मुकाबले की मज़बूत शुरुआत करते हुए पहले सेट में 16 विनर खेले, लेकिन इस दौरान उन्होंने 18 अप्रत्याशित गलतियां करके क्वितोवा को बार-बार वापसी का मौका भी दिया। क्वितोवा ने इसकी तुलना में 17 विनर खेले और मात्र 11 अप्रत्याशित गलतियों से पहला सेट अपने नाम कर लिया।

मुकाबले में 1-0 की बढ़त लेने के बाद क्वितोवा दूसरे सेट में ज्यादा आत्मविश्वास के साथ खेलती नज़र आयीं। क्वितोवा के 3-0 की बढ़त लेने के बाद रिबाकिना ने ब्रेक पॉइंट हासिल किया, हालांकि क्वितोवा के लगातार प्रहार के आगे वह वापसी करने में नाकाम रहीं। चेक गणराज्य की खिलाड़ी ने 5-2 की बढ़त बनाने के बाद रिबाकिना की सर्विस तोड़ते हुए एक घंटे 42 मिनट में मैच जीत लिया।

क्वितोवा ने जीत के बाद कहा, "अनुभव ने आज मेरा अच्छा साथ दिया। मैंने बहुत सारे फाइनल खेले हैं। मुझे पता है कि मैं फाइनल में अच्छा खेल सकती हूं, चाहे मैं किसी का भी सामना कर रही हूं। मेरे लिये मानसिक रूप से यह जानना बहुत महत्वपूर्ण था।"

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल