पेरिस: सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी और 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने 23वें ग्रैंड स्लैम खिताब की ओर कदम बढ़ाते हुए रविवार को फ्रेंच ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली।
कोर्ट फिलिप चैट्रियर पर खेले गये मुकाबले में जोकोविच ने पेरू के हुआन पाबलो वारिलास को 6-3, 6-2, 6-2 से मात दी।