Sunday, August 16, 2026
BREAKING
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना, कहा भाजपा के पाप का पैसा नहीं चाहिए झारखंड : भाजपा नेताओं ने पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, मरांडी बोले- उनके विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी

हरियाणा

राहुल गांधी युवाओं और छात्रों की आवाज़ उठा रहे हैं, शिक्षा में सुधार की जरूरत : सैलजा

18 जून, 2026 08:14 PM

चंडीगढ़ : सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि देश की शिक्षा व्यवस्था आज गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है और लाखों छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। सांसद ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक की घटनाओं तथा भर्ती प्रक्रियाओं में देरी ने युवाओं का भरोसा कमजोर किया है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए जा रहे मुद्दे देश के करोड़ों छात्रों की भावनाओं से जुड़े हुए हैं। सांसद ने कहा कि राहुल गांधी जन-जन की आवाज़ बनकर यह प्रश्न उठा रहे हैं कि देश की शिक्षा व्यवस्था युवाओं को सीमित विकल्पों तक क्यों बांध रही है और उनकी वास्तविक प्रतिभा तथा रुचियों को पर्याप्त अवसर क्यों नहीं मिल रहे।

कुमारी सैलजा ने कहा कि जब नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं, जब परीक्षा प्रक्रियाओं में पारदर्शिता को लेकर चिंताएं बढ़ती हैं और जब मेहनती विद्यार्थियों को व्यवस्था की खामियों का खामियाजा भुगतना पड़ता है, तब सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह युवाओं का विश्वास बहाल करे। शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि देश के भविष्य का आधार है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी योग्यता, रुचि और क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। शिक्षा प्रणाली ऐसी होनी चाहिए जो युवाओं को केवल कुछ पारंपरिक व्यवसायों तक सीमित न रखे, बल्कि नवाचार, उद्यमिता, कला, खेल, अनुसंधान और अन्य क्षेत्रों में भी समान अवसर प्रदान करे।

कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया छात्र हितों का अभियान युवाओं की चिंताओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का प्रयास है। कांग्रेस लगातार छात्रों के अधिकारों, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी।
कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निष्पक्ष अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त कमियों को दूर नहीं किया गया तो इसका असर पूरे देश के भविष्य पर पड़ेगा। कुमारी सैलजा ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षाविदों से शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और छात्र हितैषी बनाने के प्रयासों में सहयोग देने का आह्वान किया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

आम जनता को  बड़ा तोहफा,  Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा