Wednesday, April 01, 2026
BREAKING
समाज को आगे बढ़ाने के लिए नई सोच और सक्रिय कार्यशैली को अपनाना होगा : विनोद सिंगला अखिलेश हत्याकांड : मुख्य आरोपी विक्रम और केके गौतम बी-वारंट पर हाथरस कोर्ट में पेश हरियाणा में 13246 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों अब से करना होगा ये काम , हर जिले का शेड्यूल जारी CM नायब सैनी के 'हंटर' से बैंक में हड़कंप, नगर निगम का फंसा हुआ 127 करोड़ का फंड रिलीज पंचकूला में संपन्न हुआ वार्षिक चुनाव, विनीता बांगड़ फिर से बनीं हरियाणा नर्सिंग यूनियन की राज्य प्रधान Haryana: हरियाणा में रेल कनैक्टिविटी का नया दौर, इस टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा.... पंजाब में गिरे ओले, सभी जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट! बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी पंजाब में चलेंगी 860 स्पेशल ट्रेनें, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला मूसेवाला का पूर्व मैनेजर शगनप्रीत का पिता गिरफ्तार, 1 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप विधानसभा : आरडीजी बहाली के लिए सरकार का साथ दे विपक्ष : सुक्खू

राष्ट्रीय

राहुल गांधी ने भारत को कमजोर करने और चीन को मजबूत करने की कसम खा रखी है: भाजपा

04 अगस्त, 2025 07:34 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने “भारत को कमजोर करने और चीन को मजबूत करने” की कसम खा रखी है। राहुल को “चीन गुरु” करार देते हुए भाजपा ने दावा किया कि कांग्रेस नेता और उनकी पार्टी भारतीय सशस्त्र बलों से नफरत करते हैं तथा विदेशी ताकतें उन्हें “रिमोट कंट्रोल” से संचालित कर रही हैं।

भाजपा का यह बयान सेना के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उच्चतम न्यायालय द्वारा राहुल से नाखुशी जताए जाने के बाद आया है। शीर्ष अदालत ने दिसंबर 2022 में ‘भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान सेना के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर लखनऊ की एक अदालत में राहुल के खिलाफ जारी कार्यवाही पर सोमवार को रोक लगा दी। हालांकि, न्यायालय ने लोकसभा में विपक्ष के नेता से नाखुशी जाहिर करते हुए कहा कि अगर वह सच्चे भारतीय हैं, तो ऐसी बात नहीं कहेंगे। शीर्ष अदालत की टिप्पणियों का हवाला देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि राहुल लगातार “बचकानी, गैर-जिम्मेदार और भारत विरोधी टिप्पणियां” करते आए हैं, जबकि अतीत में विभिन्न अदालतों ने ऐसी टिप्पणियों के लिए उनसे नाखुशी जाहिर की है।

भाटिया ने यहां भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, “आज जब उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी आई है, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि राहुल गांधी ने निश्चित रूप से भारत को कमजोर करने और चीन को मजबूत करने की कसम खा रखी है।” सोनिया गांधी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मौजूदगी में राहुल के किसी दस्तावेज पर कथित तौर पर दस्तखत करने की तस्वीर दिखाते हुए भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि कांग्रेस नेता ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ पार्टी-से-पार्टी के स्तर पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया, “इसलिए राहुल गांधी कह रहे हैं कि चीनी सैनिकों ने हमारे सैनिकों को पीटा, चाहे डोकालाम में हो या गलवान घाटी में, जबकि हर भारतीय भारत और उसके बहादुर सैनिकों के साथ खड़ा है।”

राहुल गांधी की रगों में चीन और पाकिस्तान के लिए प्रेम है- भाटिया
भाटिया ने कहा कि वे भारत के लोगों को कभी नहीं बताते कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ कांग्रेस के पार्टी-से-पार्टी समझौता ज्ञापन में क्या था। उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि राहुल गांधी की रगों में चीन और पाकिस्तान के लिए प्रेम है, लेकिन भारत के लिए कोई प्रेम नहीं है।” भाजपा प्रवक्ता ने शीर्ष अदालत की टिप्पणियों को “बहुत गंभीर” बताया और कहा कि इसके साथ ही राहुल की विश्वसनीयता “शून्य” हो गई है। उन्होंने सवाल किया, “क्या भारत एक ज्यादा जिम्मेदार और बेहतर विपक्ष के नेता (एलओपी) का हकदार है? विपक्ष के नेता के रूप में, जिन्होंने हमारे देश की संप्रभुता की रक्षा करने के लिए संविधान के तहत शपथ ली है, क्या वे हमारे देश की संप्रभुता को नष्ट कर रहे हैं? क्या वह उन देशों की मदद कर रहे हैं, जो हमारे देश के दुश्मन हैं? क्या वह भारत के बहादुर सशस्त्र बलों का मनोबल गिरा रहे हैं?”

'राहुल गांधी की विश्वसनीयता “दांव पर है'
भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी की विश्वसनीयता “दांव पर है।” वहीं, भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, “उच्चतम न्यायालय ने एक बार फिर ‘चीन गुरु' राहुल गांधी को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता के संबंध में गैर-जिम्मेदाराना बयान देने के लिए फटकार लगाई है।” उन्होंने लिखा, “जरा सोचिए, विपक्ष के नेता की इस तरह की लापरवाही भरी टिप्पणियों को लेकर बार-बार आलोचना की जा रही है।” मालवीय ने कांग्रेस नेता की हालिया “मृत अर्थव्यवस्था” वाली टिप्पणी को लेकर भी उन पर निशाना साधा और इसे “कई मोर्चों पर कूटनीतिक तबाही” करार दिया। उन्होंने कहा, “उनका हालिया ‘मृत अर्थव्यवस्था' वाला कटाक्ष (ऐसी टिप्पणियों की) एक लंबी शृंखला की नवीनतम कड़ी है। ऐसा करते हुए उन्होंने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि रूस, जो हमारा पुराना सहयोगी है, संघर्ष कर रहा है, जबकि उन्होंने पाकिस्तान जैसे दुश्मन देश का समर्थन करते हुए उसकी अर्थव्यवस्था को मजबूत बताया।”

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही