Thursday, July 23, 2026
BREAKING
बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण पर ले जाएगी हरियाणा सरकार : नायब सिंह सैनी राहुल गांधी छात्रों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय राजनीति कर रहे हैं: गौरव गौतम जंतर-मंतर पर पक्का धरना देकर लड़ी जाएगी युवाओं के हकों की लड़ाई : दिग्विजय चौटाला एमपीलैड्स निधि दोगुनी करे केंद्र सरकार, महंगाई के कारण विकास कार्य प्रभावित : दीपेंद्र हुड्डा प्लॉट ट्रांसफर के नाम पर 4 हजार रुपये रिश्वत लेते सहकारी समितियां कार्यालय का इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार संसद का गतिरोध दुर्भाग्यपूर्ण, छात्रों के मुद्दों पर जवाबदेही से नहीं बच सकती सरकार : कुमारी सैलजा संसद से सड़क तक विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती, जनता के मुद्दे उठाने से नहीं रोक सकती सरकार : संजय दत्त दूरदराज क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने को दी जाये सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रो. असीम कुमार घोष राहुल गांधी छात्रों के मुद्दों का राजनीतिकरण कर रहे हैं: डा. अर्चना गुप्ता मुख्यमंत्री सैनी की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक, 18 परिवादों का किया गया समाधान

हरियाणा

राहुल गांधी छात्रों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय राजनीति कर रहे हैं: गौरव गौतम

23 जुलाई, 2026 07:48 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में नीट पेपर लीक मामले को देश के युवाओं और छात्रों के भविष्य से जुड़ा अत्यंत गंभीर विषय बताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गौरव गौतम ने कहा कि मोदी सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का निर्णय लिया है, ताकि पेपर लीक के दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिल सके। खेल मंत्री ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और पत्रकारों के सवालो के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सदन में नीट पर चर्चा करने की बजाए भाग क्यों रहे हैं? प्रेसवार्ता में खेल मंत्री गौरव गौतम के साथ भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नवीन गर्ग भी मौजूद रहे। एमएलए फ्लैट, विधायक दल कार्यालय चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए खेलमंत्री गौरव गौतम ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राहुल गांधी छात्रों के मुद्दे पर समाधान खोजने के बजाय राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नीट और पेपर लीक जैसे गंभीर विषय पर संसद में विस्तृत चर्चा चाहती है, लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी चर्चा करने की बजाए देश में अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं जो शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष के पास कोई सकारात्मक सुझाव हैं तो सरकार उनका भी स्वागत करेगी। गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए छात्रों का हित और उनका उज्ज्वल भविष्य सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों विद्यार्थियों के विश्वास और उनके भविष्य से जुड़ा विषय है।


खेल मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी सदन में चर्चा करने के बजाय देश में भ्रम और अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। राहुल गांधी का उद्देश्य छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं, बल्कि राजनीतिक लाभ लेना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं को बहला-फुसलाकर उन्हें भड़काने का प्रयास कर रही है, जबकि छात्रों के भविष्य जैसे संवेदनशील विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि देश में पेपर लीक की समस्या को पूरी तरह किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में कई परीक्षाएं सफलतापूर्वक कराई गई हैं और भविष्य में भी परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।


श्री गौतम ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कई बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आईं, लेकिन उस समय कांग्रेस ने दोषियों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की। उन्होंन कहा कि मोदी सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कराई, अनेक गिरफ्तारियां हुईं और मामला सीबीआई को सौंपा गया।
एक सवाल के जवाब में खेल मंत्री ने कहा कि कांग्रेस कुछ असामाजिक तत्वों को आंदोलन में शामिल कर छात्रों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस पर पथराव करना, अभद्र भाषा का प्रयोग करना और हिंसा फैलाना छात्रों की संस्कृति नहीं है और छात्र कभी भी असामाजिक नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि भारत के छात्र राष्ट्रवादी हैं और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह सोची-समझी रणनीति है कि असामाजिक तत्वों को आगे कर माहौल खराब किया जाए और फिर उसका राजनीतिक लाभ उठाया जाए। लेकिन देश का युवा अब ऐसी राजनीति को समझ चुका है।
गौरव गौतम ने शिक्षा के क्षेत्र में मोदी सरकार उपलब्धियां बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय शिक्षा का बजट लगभग 8,225 करोड़ रुपये था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ाकर लगभग 1.49 लाख करोड़ रुपये किया गया। उन्होंने कहा कि देशभर में एम्स, आईआईटी, मेडिकल कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की संख्या में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है।


कॉमनवेल्थ खेलों को लेकर पूछे गए सवाल पर गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा देश का खेल पावर हाउस है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि आगामी कॉमनवेल्थ खेलों में भी हरियाणा के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतेंगे।
गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए छात्रों का हित सर्वाेपरि है। सरकार पेपर लीक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कठोर दंड दिलाया जाएगा और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह लीक-प्रूफ बनाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण पर ले जाएगी हरियाणा सरकार : नायब सिंह सैनी

बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण पर ले जाएगी हरियाणा सरकार : नायब सिंह सैनी

जंतर-मंतर पर पक्का धरना देकर लड़ी जाएगी युवाओं के हकों की लड़ाई : दिग्विजय चौटाला

जंतर-मंतर पर पक्का धरना देकर लड़ी जाएगी युवाओं के हकों की लड़ाई : दिग्विजय चौटाला

एमपीलैड्स निधि दोगुनी करे केंद्र सरकार, महंगाई के कारण विकास कार्य प्रभावित : दीपेंद्र हुड्डा

एमपीलैड्स निधि दोगुनी करे केंद्र सरकार, महंगाई के कारण विकास कार्य प्रभावित : दीपेंद्र हुड्डा

प्लॉट ट्रांसफर के नाम पर 4 हजार रुपये रिश्वत लेते सहकारी समितियां कार्यालय का इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार

प्लॉट ट्रांसफर के नाम पर 4 हजार रुपये रिश्वत लेते सहकारी समितियां कार्यालय का इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार

संसद का गतिरोध दुर्भाग्यपूर्ण, छात्रों के मुद्दों पर जवाबदेही से नहीं बच सकती सरकार : कुमारी सैलजा

संसद का गतिरोध दुर्भाग्यपूर्ण, छात्रों के मुद्दों पर जवाबदेही से नहीं बच सकती सरकार : कुमारी सैलजा

संसद से सड़क तक विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती, जनता के मुद्दे उठाने से नहीं रोक सकती सरकार : संजय दत्त

संसद से सड़क तक विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती, जनता के मुद्दे उठाने से नहीं रोक सकती सरकार : संजय दत्त

दूरदराज क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने को दी जाये सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रो. असीम कुमार घोष

दूरदराज क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने को दी जाये सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रो. असीम कुमार घोष

राहुल गांधी छात्रों के मुद्दों का राजनीतिकरण कर रहे हैं: डा. अर्चना गुप्ता

राहुल गांधी छात्रों के मुद्दों का राजनीतिकरण कर रहे हैं: डा. अर्चना गुप्ता

मुख्यमंत्री सैनी की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक, 18 परिवादों का किया गया समाधान

मुख्यमंत्री सैनी की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक, 18 परिवादों का किया गया समाधान

हरियाणा : IDFC बैंक के ₹504 करोड़ के घोटाले में CBI की ताबड़तोड़ छापेमारी, चंडीगढ़ और लुधियाना में 5 ठिकानों पर कार्रवाई

हरियाणा : IDFC बैंक के ₹504 करोड़ के घोटाले में CBI की ताबड़तोड़ छापेमारी, चंडीगढ़ और लुधियाना में 5 ठिकानों पर कार्रवाई