Sunday, August 16, 2026
BREAKING
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना, कहा भाजपा के पाप का पैसा नहीं चाहिए झारखंड : भाजपा नेताओं ने पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, मरांडी बोले- उनके विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी

हरियाणा

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर चरखी दादरी में रक्तदान शिविर, रोजगार मेला एवं नशा मुक्ति संदेश यात्रा का आयोजन

18 जून, 2026 08:17 PM

चरखी दादरी : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर चरखी दादरी में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील धानक की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि तथा हरियाणा कांग्रेस के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर राव नरेंद्र सिंह ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे महान सेवाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान करते हुए इसे समाज के प्रति सबसे बड़ा मानवीय दायित्व बताया। युवाओं को संबोधित करते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सफलता की शुरुआत चाहे छोटे स्तर से हो, लेकिन मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर युवा जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और कांग्रेस पार्टी सदैव युवाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कोटा में आयोजित “छात्रों की गूंज” रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए संदेश को घर-घर तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के समक्ष आज अनेक गंभीर चुनौतियां खड़ी हैं, जिनमें बार-बार होने वाले पेपर लीक, परीक्षाओं का निरस्त होना, भर्ती प्रक्रियाओं में अनावश्यक देरी, बढ़ती बेरोजगारी तथा शिक्षा व्यवस्था की कमियां प्रमुख हैं। इन मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाकर युवाओं की आवाज को मजबूती प्रदान करना समय की मांग है।

स अवसर पर नशा मुक्ति संदेश यात्रा का भी आयोजन किया गया। नशा मुक्ति संदेश यात्रा में राव नरेंद्र सिंह एवं जितेंद्र बघेल ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहकर शिक्षा, रोजगार, खेल और सामाजिक सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा युवा शक्ति और समाज दोनों को कमजोर करता है, इसलिए इसके विरुद्ध व्यापक जनजागरण अभियान चलाना समय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर पूर्व सीपीएस रण सिंह मान, मनीषा सांगवान, सोमवीर सांगवान, सोमवीर श्योराण, कर्नल रघुबीर छिल्लर, धर्मपाल सांगवान, जिला कांग्रेस कमेटी जींद के अध्यक्ष ऋषिपाल, जिला कांग्रेस कमेटी महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष सतबीर झुकिया सहित कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

आम जनता को  बड़ा तोहफा,  Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा