Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

हरियाणा

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर हरियाणा विधान सभा सचिवालय में रक्तदान का उत्साह

01 जुलाई, 2026 06:12 PM

चंडीगढ़ : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर हरियाणा विधान सभा सचिवालय द्वारा बुधवार को आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सामाजिक सरोकार और जनसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बना। महज तीन घंटे के भीतर 150 अधिकारी एवं कर्मचारी रक्तदान के लिए पहुंचे, जिनमें से 122 रक्तदाताओं ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। 28 इच्छुक व्यक्तियों को चिकित्सकीय जांच के बाद स्वास्थ्य संबंधी कारणों से रक्तदान की अनुमति नहीं दी गई। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने शिविर का अवलोकन कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक चिकित्सकीय आवश्यकता की पूर्ति नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद लोगों के जीवन को बचाने का आधार बन सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं तथा प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि डॉक्टर अपने ज्ञान, समर्पण और सेवा-भाव से असंख्य लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं।
रक्तदान शिविर का नेतृत्व हरियाणा रेडक्रॉस की नोडल अधिकारी पूनम मलिक ने किया, जबकि सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने रक्त संग्रहण की पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच से लेकर रक्त संग्रहण तक सभी आवश्यक चिकित्सकीय मानकों का पालन किया गया।

इस शिविर में हरियाणा विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ पंजाब विधान सभा तथा हरियाणा सिविल सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। संसदीय कार्य विभाग के विशेष सचिव आईएएस पंकज कुमार, हरियाणा विधान सभा के सचिव राजीव प्रसाद ने अनेक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रक्तदान कर कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने इसे सामाजिक दायित्व निभाने का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। शिविर का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने के अभियान को सशक्त बनाना रहा।

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 112 का चेकअप
इस अवसर पर कर्मचारियों के समग्र स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए डॉ. अग्रवाल समूह के मीर्चिया आई अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में 112 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों ने आधुनिक उपकरणों से परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया तथा आंखों की नियमित देखभाल और समय-समय पर जांच कराने की आवश्यकता पर बल दिया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

आम जनता को  बड़ा तोहफा,  Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा