Tuesday, September 01, 2026
BREAKING
संभल जामा मस्जिद सर्वे मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अगली सुनवाई 8 सितंबर को JPNIC: अखिलेश का फिर हमला, बोले ‘कुछ तो गड़बड़ है’, एलडीए को बताया ‘लखनऊ डिस्ट्रक्शन अथॉरिटी’ कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट : 11 मौतों के बाद सात पुलिसकर्मी निलंबित, मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ में गिरफ्तार सितंबर में वैश्विक मंच पर छाएंगे पीएम मोदी, कूटनीतिक गतिविधियों से बढ़ेगा भारत का प्रभाव तमिलनाडु के 52 बड़े मंदिरों में आज से कैमरा वाले मोबाइल फोन पर बैन रेल सुरक्षा को मिलेगी मजबूती, मुरादाबाद डिवीजन में कवच 4.0 के लिए 170 करोड़ रुपए स्वीकृत बिश्केक SCO समिट: पीएम मोदी समेत दूसरे देशों के प्रमुखों ने घोषणापत्र पर किए हस्ताक्षर मणिपुर : नागा विधायकों ने अमित शाह से कुकी-जो नेताओं पर कार्रवाई की मांग की आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना जरूरी: 26वें SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी अगस्त 2026: भारतीय कूटनीति का व्यस्त मास, मध्य एशिया से रूस, चीन और अफगानिस्तान तक सक्रिय रही दिल्ली

दुनिया

राष्ट्रपति ट्रंप ने एप्पल से अपने मानचित्र पर ‘लेक ओंटारियो’ का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने को कहा

01 सितंबर, 2026 05:12 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल से अपने मानचित्र ऐप पर ‘लेक ओंटारियो’ का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने को कहा है। अमेरिका के गृह मंत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ट्रंप ने कुछ दिन पहले ही इस झील से संबंधित एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। कनाडा के साथ बढ़ते व्यापार युद्ध के बीच यह झील चर्चा में है।

गृह मंत्री डग बर्गम ने फॉक्स के कार्यक्रम ‘मॉर्निंग्स विद मारिया’ में कहा कि ट्रंप ने ‘‘एप्पल से सीधे संपर्क किया है।’’ उन्होंने भरोसा जताया कि एप्पल के मंच पर जल्द ही ‘‘लेक अमेरिका’’ नाम दिखाई दे सकता है।

वहीं, एप्पल ने इस बारे में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। लंबे समय से लेक ओंटारियो के नाम से जानी जाने वाली यह झील अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य और कनाडा के ओंटारियो प्रांत के बीच स्थित है।

‘गूगल मैप्स’ ने अमेरिका में अपने उपयोगकर्ताओं के लिए बीते सप्ताहांत ही इस झील का नया नाम दिखाना शुरू कर दिया था। कंपनी ने इसके लिए ट्रंप के हालिया आदेश और अमेरिकी भौगोलिक नाम सूचना प्रणाली (जीएनआईएस) द्वारा निर्धारित नामों का इस्तेमाल करने की अपनी पहले से जारी व्यवस्था का हवाला दिया।

ट्रंप ने पिछले सप्ताह झील का नया नाम ‘‘लेक अमेरिका’’ घोषित किया था। इस फैसले को कनाडा के साथ अमेरिका के जारी व्यापार युद्ध के बीच ट्रंप का उकसाने वाला एक और कदम माना जा रहा है। इस व्यापार युद्ध के कारण सीमा के दोनों ओर शुल्क बढ़ रहे हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को एक कार्यकारी आदेश जारी कर गृह मंत्रालय को अमेरिकी भौगोलिक नामकरण प्रणाली में झील का नाम बदलने का निर्देश दिया था।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

समुद्र का जलस्तर बढ़ने से कोलकाता और मुंबई के लाखों लोग हो सकते हैं प्रभावित: यूएन

समुद्र का जलस्तर बढ़ने से कोलकाता और मुंबई के लाखों लोग हो सकते हैं प्रभावित: यूएन

अमेरिकी राजदूत गोर और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई

अमेरिकी राजदूत गोर और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई

उत्तर कोरिया के विरोध के बीच दक्षिण कोरिया का रुख साफ, ‘फ्रीडम एज’ अभ्यास जारी रहेगा

उत्तर कोरिया के विरोध के बीच दक्षिण कोरिया का रुख साफ, ‘फ्रीडम एज’ अभ्यास जारी रहेगा

AI की बढ़ती बिजली मांग के बीच SpaceX टेक्सास में बनाएगी टर्बाइन ब्लेड फाउंड्री

AI की बढ़ती बिजली मांग के बीच SpaceX टेक्सास में बनाएगी टर्बाइन ब्लेड फाउंड्री

नेपाल की व‍िनाशकारी बाढ़ के बाद सुरंगों में फंसे लोग, बचाने में जुटी भारतीय टनल रेस्क्यू टीम

नेपाल की व‍िनाशकारी बाढ़ के बाद सुरंगों में फंसे लोग, बचाने में जुटी भारतीय टनल रेस्क्यू टीम

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ का कहर, मृतकों की संख्या 900 के पार; 4,247 लोग अब भी लापता

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ का कहर, मृतकों की संख्या 900 के पार; 4,247 लोग अब भी लापता

बिश्केक में पीएम मोदी की ईरानी राष्ट्रपति से हुई अहम मुलाकात

बिश्केक में पीएम मोदी की ईरानी राष्ट्रपति से हुई अहम मुलाकात

अमेरिका-भारत निवेश साझेदारी को मिलेगा नया आयाम, CFIUS प्रक्रिया की समझ बढ़ाने पर जोर

अमेरिका-भारत निवेश साझेदारी को मिलेगा नया आयाम, CFIUS प्रक्रिया की समझ बढ़ाने पर जोर

इजरायल-ग्रीस क्षेत्रीय चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे, डिफेंस डील सील

इजरायल-ग्रीस क्षेत्रीय चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे, डिफेंस डील सील

अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी रॉकेट लॉन्चरों पर हमला किया

अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी रॉकेट लॉन्चरों पर हमला किया