Thursday, March 26, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 4 लाख रुपये का जीवनरक्षक ऑपरेशन कैशलेस हुआ; भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार के तहत सबसे बड़े कलेम में से एक महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम — ₹28 करोड़ की लागत से मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण: डॉ. बलजीत कौर अंतर-राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार, 10 पिस्तौल बरामद पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है - कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ईरान-अमेरिका टकराव से तेल बाजार उछला, कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचीं यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी यूपी में गो-आश्रय स्थलों की निगरानी हुई हाईटेक, 5446 गो-आश्रय स्थलों में लगाए गए 7592 सीसीटीवी कैमरे मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा घबराने की जरूरत नहीं, भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

राष्ट्रीय

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर अयोध्या पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- 'हमारी विरासत सबसे ज्यादा समृद्ध'

31 दिसंबर, 2025 07:39 PM

अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आज मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष रूप से शामिल हुए हैं।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपराह्न 3:20 बजे तक श्रीराम मंदिर परिसर में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान उन्होंने विशेष धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की और विधिवत श्रीरामलला के दर्शन-पूजन किए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हो रहे इन अनुष्ठानों में देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गई। गौरतलब है कि पौष शुक्ल द्वादशी के दिन वर्ष 2024 में श्रीरामलला की प्रतिमा का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ था। उसी ऐतिहासिक दिन की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आज अयोध्या में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर विधिवत ध्वजारोहण भी किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही और जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत राम मंदिर के निकास द्वार स्थित अंगद टीला पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता को संबोधित कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत

यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत

मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी

यूपी में गो-आश्रय स्थलों की निगरानी हुई हाईटेक, 5446 गो-आश्रय स्थलों में लगाए गए 7592 सीसीटीवी कैमरे

यूपी में गो-आश्रय स्थलों की निगरानी हुई हाईटेक, 5446 गो-आश्रय स्थलों में लगाए गए 7592 सीसीटीवी कैमरे

मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा

मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा

घबराने की जरूरत नहीं, भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

घबराने की जरूरत नहीं, भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

गौतमबुद्ध नगर से सपा का चुनावी शंखनाद, 29 मार्च को अखिलेश यादव की सद्भावना रैली

गौतमबुद्ध नगर से सपा का चुनावी शंखनाद, 29 मार्च को अखिलेश यादव की सद्भावना रैली

दिल्ली: सीएम ने 1,000 छात्राओं को दी साइकिल, लड़कियों की निर्बाध शिक्षा पर जोर

दिल्ली: सीएम ने 1,000 छात्राओं को दी साइकिल, लड़कियों की निर्बाध शिक्षा पर जोर

न्यायिक निर्णय प्रक्रिया में जिन लोगों के नाम हटेंगे, तृणमूल उन्हें कानूनी सहायता देगी : सीएम ममता बनर्जी

न्यायिक निर्णय प्रक्रिया में जिन लोगों के नाम हटेंगे, तृणमूल उन्हें कानूनी सहायता देगी : सीएम ममता बनर्जी

आकाश मिसाइल सिस्टम का पहला प्रोडक्शन मॉडल तैयार, सेना को मिलेगी मजबूती

आकाश मिसाइल सिस्टम का पहला प्रोडक्शन मॉडल तैयार, सेना को मिलेगी मजबूती

नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के जरिए बिहार में उत्सव का मौका दिया : नितिन नवीन

नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के जरिए बिहार में उत्सव का मौका दिया : नितिन नवीन