Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

राज्यसभा में आज ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बहस, पीएम मोदी ने राजनाथ और जयशंकर के भाषण की सराहना की

29 जुलाई, 2025 01:48 PM

लोकसभा के बाद आज मंगलवार को राज्यसभा में भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत होगी। इस चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी,राजनाथ सिंह और एस जयशंकर की शामिल होने की उम्मीद है। राज्यसभा में यह बहस लोकसभा में सोमवार को हुई तीखी बहस के बाद हो रही है, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने शुरुआती भाषण में पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “भारत किसी भी उकसावे का जवाब देने में संकोच नहीं करेगा। आतंक को समर्थन देने वालों के लिए यह स्पष्ट संदेश है कि भारत आक्रामकता का जवाब निर्णायक रूप से देगा।” उनके इस बयान का सत्तापक्ष के सांसदों ने मेज थपथपा कर समर्थन किया।

गौरतलब है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ 7 मई को शुरू किया गया था, जो जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जवाब था। भारतीय सेना, वायुसेना और खुफिया एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से शुरू किए गए इस ऑपरेशन का मकसद सीमा पार आतंकी ढांचे को नष्ट करना था।

राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बताया कि इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए और पाकिस्तान व पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को सटीक हमलों से नष्ट किया गया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी लोकसभा में अपने संबोधन में इस ऑपरेशन के लिए भारत को मिले अंतरराष्ट्रीय समर्थन और सहानुभूति पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि भारत की कूटनीतिक कोशिशों ने दुनिया को इस कार्रवाई की जरूरत और औचित्य को समझाने में मदद की।

बाद में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पोस्ट कर राजनाथ सिंह और जयशंकर के भाषण की सराहना की और उन्हें “प्रभावशाली” बताया। उन्होंने भारतीय सेना की बहादुरी और पेशेवर रवैये की तारीफ करते हुए कहा,” दोनों के भाषण में नए भारत की ताकत और दृढ़ता झलकती है।” राज्य सभा में होने वाली इस चर्चा से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के कार्यान्वयन और इसके प्रभावों पर और प्रकाश पड़ने की उम्मीद है।-

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन