Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

राज्यसभा चुनाव में लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत : कुमारी सैलजा

18 मार्च, 2026 07:46 PM

चंडीगढ़ : सिरसा से सांसद, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने हरियाणा में हुए राज्यसभा चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकतांत्रिक परंपराओं को प्रभावित करने के प्रयास किए गए, जो लोकतंत्र की भावना के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से विभिन्न राज्यों में यह प्रवृत्ति देखने को मिल रही है कि जहां भाजपा को स्वाभाविक समर्थन नहीं मिलता, वहां परिस्थितियों को प्रभावित करने और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जाती है। कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली शक्तियों के लिए यह आवश्यक है कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे। हरियाणा में जो घटनाक्रम सामने आया है, उसे कांग्रेस नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने भी इस पूरे प्रकरण पर अपनी स्पष्ट प्रतिक्रिया व्यक्त की है और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की बात कही है। उन्होंने हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित कर्मवीर सिंह बौद्ध को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संसद में प्रदेश और समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। कुमारी सैलजा ने कहा कि चुनाव के दौरान गलत तरीकों से जीत हासिल करने के लिए कई प्रयास किए गए, लेकिन अंतत: सत्य और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत हुई। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के ऐसे प्रयासों से बचना चाहिए ताकि लोकतंत्र की गरिमा बनी रहे।

बॉक्स अमेरिका ट्रेड डील किसानों के साथ विश्वासघात कुमारी सैलजा ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह समझौता देश के किसानों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका से कपास, मक्का, सोयाबीन, फल, मेवे और दुग्ध उत्पाद भारत में आएंगे तो भारतीय किसानों की फसलों और उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि अधिकांश कृषि उत्पाद विदेश से आने लगेंगे तो भारत का किसान और खेत मजदूर क्या करेगा।

कुमारी सैलजा ने कहा कि देश के खेत-खलिहानों पर इस तरह का हमला किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी संसद के अंदर और बाहर संघर्ष जारी रखेगी और किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होने देगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित