Friday, June 26, 2026
BREAKING
श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह नशे की रोकथाम के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स : मुख्यमंत्री सैनी शिक्षा विभाग की खरीद पर उठे सवालों की निष्पक्ष जांच कराए सरकार - कुमारी सैलजा हरियाणा सरकार अपराधियों पर कस रही नकेल, विदेशों से भी कई गैंगस्टरों को पकड़ यहां लाया गया – अनिल विज स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में हुई "स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी" की बैठक सेवा सुरक्षा अधिनियम के तहत अनुबंध कर्मचारियों के आवेदन सत्यापन की समय-सीमा बढ़ी राज्यपाल ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

हरियाणा

राज्यपाल ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की

26 जून, 2026 09:29 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने 26 जून, 1975 को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय बताते हुए कहा कि आपातकाल की घोषणा के साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों पर अभूतपूर्व हमला हुआ था। उन्होंने कहा कि उस दौर में नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन किया गया, प्रेस की स्वतंत्रता को कुचला गया, विपक्षी नेताओं को जेलों में डाल दिया गया तथा नागरिक स्वतंत्रताओं पर कठोर प्रतिबंध लगाए गए। राज्यपाल ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के आंदोलन के प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक बनकर उभरे, जबकि लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित के प्रति भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अटूट प्रतिबद्धता आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्थायी स्रोत है। उन्होंने कहा कि उन विषम परिस्थितियों में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले अनगिनत लोकतंत्र सेनानियों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि देश उन वीर लोकतंत्र सेनानियों का सदैव ऋणी रहेगा, जिन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा और संविधान की मर्यादा बनाए रखने के लिए कारावास, उत्पीड़न और अनेक कठिनाइयों का साहसपूर्वक सामना किया। उन्होंने कहा कि उनका साहस, त्याग और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति अटूट समर्पण आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
इस अवसर पर राज्यपाल के एडीसी धीरज सेतिया तथा लोक भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

नशे की रोकथाम के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स : मुख्यमंत्री सैनी

नशे की रोकथाम के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स : मुख्यमंत्री सैनी

शिक्षा विभाग की खरीद पर उठे सवालों की निष्पक्ष जांच कराए सरकार - कुमारी सैलजा

शिक्षा विभाग की खरीद पर उठे सवालों की निष्पक्ष जांच कराए सरकार - कुमारी सैलजा

हरियाणा सरकार अपराधियों पर कस रही नकेल, विदेशों से भी कई गैंगस्टरों को पकड़ यहां लाया गया – अनिल विज

हरियाणा सरकार अपराधियों पर कस रही नकेल, विदेशों से भी कई गैंगस्टरों को पकड़ यहां लाया गया – अनिल विज

स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में हुई

स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में हुई "स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी" की बैठक

सेवा सुरक्षा अधिनियम के तहत अनुबंध कर्मचारियों के आवेदन सत्यापन की समय-सीमा बढ़ी

सेवा सुरक्षा अधिनियम के तहत अनुबंध कर्मचारियों के आवेदन सत्यापन की समय-सीमा बढ़ी

गौमाता को राज्य गऊ माता की उपाधि से नवाजा जाए - महामंडलेश्वर विश्वामित्रानंद गिरी

गौमाता को राज्य गऊ माता की उपाधि से नवाजा जाए - महामंडलेश्वर विश्वामित्रानंद गिरी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों को किया नमन, कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों को किया नमन, कांग्रेस पर साधा निशाना