Saturday, August 08, 2026
BREAKING
भारतीय एकता मंच मोहाली इकाई द्वारा कैप्टन कमलजीत सिंह पार्क में पौधा रोपण किया गया सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बटाला में एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का पंचकूला गवर्नमेंट कॉलेज में औचक निरीक्षण नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला - डा. अर्चना गुप्ता राज्यपाल ने अस्पताल की सुविधाओं का किया निरीक्षण, मरीजों से भी की बातचीत चरखी दादरी फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी रोहित कातिया समेत तीन गिरफ्तार, छह पुलिसकर्मी सस्पेंड ‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नू सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन ना कैश, ना फरमाइश: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 866 नौजवानों को सौंपे सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र आपका नेटवर्क ही आपकी नेट-वर्थ है, दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों से संपर्क बढ़ाएं, ज्ञान का आदान-प्रदान आपकी इंटरपर्सनल स्किल्स को करेगा मजबूत: अनुराग सिंह ठाकुर

हरियाणा

राज्यपाल ने अस्पताल की सुविधाओं का किया निरीक्षण, मरीजों से भी की बातचीत

08 अगस्त, 2026 06:15 PM

पंचकुला । हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सेक्टर-1, पंचकूला स्थित मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल में पेशेंट लिफ्ट की आधारशिला रखी। इस लिफ्ट की स्थापना पर 73.31 लाख रुपये की लागत आएगी और इसे छह महीने के भीतर पूरा किया जायेगा। राज्यपाल के साथ लेडी गवर्नर श्रीमती मित्रा घोष भी उपस्थित रही। इस अवसर पर राज्यपाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लिफ्ट की स्थापना निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप की जाए तथा कार्य में गुणवत्ता के उच्चतम मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि लिफ्ट की स्थापना में प्रयुक्त प्रत्येक सामग्री उच्च गुणवत्ता की हो ताकि मरीजों तथा उनके साथ आने वाले परिजनों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित की जा सके। इसके पश्चात राज्यपाल ने मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल परिसर का दौरा किया और मरीजों तथा उनके परिजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
दौरे के दौरान प्रो. असीम कुमार घोष ने मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, उपचार तथा अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के निदेशक को निर्देश दिए कि ओपीडी के बाहर प्रतीक्षा कर रहे मरीजों और उनके परिजनों के लिए पंखों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि उन्हें प्रतीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
राज्यपाल ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर का भी निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध नई मशीनों और उपकरणों की जानकारी ली। उन्होंने निजी वार्ड, प्रतीक्षा कक्ष, प्रतीक्षारत मरीजों के लिए पेयजल की व्यवस्था, मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए उपलब्ध शौचालयों तथा इलेक्ट्रोथेरेपी कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अस्पताल परिसर में किया पौधारोपण
बाद में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और लेडी गवर्नर श्रीमती मित्रा घोष ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का पंचकूला गवर्नमेंट कॉलेज में औचक निरीक्षण

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का पंचकूला गवर्नमेंट कॉलेज में औचक निरीक्षण

नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला - डा. अर्चना गुप्ता

नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला - डा. अर्चना गुप्ता

चरखी दादरी फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी रोहित कातिया समेत तीन गिरफ्तार, छह पुलिसकर्मी सस्पेंड

चरखी दादरी फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी रोहित कातिया समेत तीन गिरफ्तार, छह पुलिसकर्मी सस्पेंड

घरौंडा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम

घरौंडा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम

एसआईआर को लेकर पूरी तरह चौकन्ने रहें तमाम कांग्रेसजन- हुड्डा

एसआईआर को लेकर पूरी तरह चौकन्ने रहें तमाम कांग्रेसजन- हुड्डा

रिश्वतखोरी मामले में फरीदाबाद के पटवारी और उसके निजी सहयोगी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

रिश्वतखोरी मामले में फरीदाबाद के पटवारी और उसके निजी सहयोगी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

सोनीपत में एसआईआर पर 8 अगस्त को होगी कांग्रेस की राज्यस्तरीय कार्यशाला

सोनीपत में एसआईआर पर 8 अगस्त को होगी कांग्रेस की राज्यस्तरीय कार्यशाला

लाइन शिफ्ट करने के नाम पर 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते DHBVN का लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

लाइन शिफ्ट करने के नाम पर 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते DHBVN का लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

HSSC का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जल्द होगा जारी, युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की समयबद्ध जानकारी मिलेगी: मुख्यमंत्री

HSSC का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जल्द होगा जारी, युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की समयबद्ध जानकारी मिलेगी: मुख्यमंत्री

हरियाणाः एसीबी टीम ने ₹4,000 की रिश्वत लेते पटवारी पुनीत कुमार रंगे हाथों दबोचा

हरियाणाः एसीबी टीम ने ₹4,000 की रिश्वत लेते पटवारी पुनीत कुमार रंगे हाथों दबोचा