Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

हरियाणा

राज्यपाल असीम कुमार घोष ने दिए साकेत अस्पताल में लिफ्ट कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश

25 जून, 2026 08:44 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा के साथ पंचकूला स्थित मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल में लिफ्ट स्थापना कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों, विशेषकर दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों तथा उनके परिजनों को बेहतर और सुगम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। राज्यपाल से लोक भवन, चंडीगढ़ में आज लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा हुई। प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि जनहित से जुड़े ऐसे सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए जिससे लोगों को इनका लाभ शीघ्र मिल सके।


उल्लेखनीय है कि राज्यपाल द्वारा पंचकूला स्थित साकेत अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 1.50 करोड़ रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि में से 1 करोड़ रुपये आधुनिक लिफ्ट की स्थापना तथा 50 लाख रुपये आवश्यक चिकित्सा एवं अन्य उपकरणों की खरीद पर व्यय किए जाएंगे।


बैठक के दौरान राज्यपाल ने प्रदेश में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की। पेयजल व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उन्होंने रणबीर गंगवा, जो जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का दायित्व भी संभाल रहे हैं, को राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
प्रो. असीम कुमार घोष ने राज्य में चल रही आधारभूत संरचना विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विकास कार्यों में निरंतर गति बनाए रखने पर बल दिया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड