Sunday, March 29, 2026
BREAKING
सीआईआई ने पश्चिम एशिया तनाव पर केंद्र की प्रतिक्रिया की सराहना की; 12 बिंदुओं का इंडस्ट्री एजेंडा भी तैयार किया ऑटो सेल्स, जीएसटी डेटा, कच्चा तेल और मध्य पूर्व में तनाव से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती' सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई आईजीओएम की बैठक भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक साझेदारी को और गहरा करेंगे : पीयूष गोयल मिडिल ईस्ट में तनाव कम करने के मुद्दे पर बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचे मिस्र और तुर्किए के विदेश मंत्री ईरान ने अमेरिका-इजरायल पर विश्वविद्यालयों को ‘जानबूझकर’ टारगेट करने का लगाया आरोप ट्रंप की नीतियों के खिलाफ अमेरिका में उबाल: शहर-शहर सड़कों पर लोगों ने किया प्रदर्शन भीकमकोर हत्याकांड: मुख्य आरोपी रघुवीरसिंह गिरफ्तार, गैंगस्टर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू

राष्ट्रीय

राजस्थान में 3 लाख बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई! शुरू हुई जांच, विपक्ष ने सरकार को घेरा

14 अक्टूबर, 2025 07:16 PM

राजस्थान सरकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जुड़े एक बड़े फैसले ने राज्य के लाखों बुजुर्गों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने 3 लाख से ज्यादा पेंशनधारकों की पेंशन रोक दी है। विभाग का कहना है कि इन लाभार्थियों की आय और बिजली बिल की सीमा जांच के दायरे में है।

बुजुर्गों में नाराजगी
विभाग ने 24 हजार से अधिक सालाना बिजली बिल वाले पेंशनधारकों को नोटिस भेजे हैं। जिन लोगों की सालाना आय 48 हजार रुपये से अधिक है या बिजली बिल 24 हजार रुपये से ऊपर है, उन्हें पेंशन नहीं दी जाएगी। पेंशन रोकने के कारण बुजुर्ग अब घर का खर्च चलाने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं। कई पेंशनधारक अब अपने छोटे खर्चों के लिए परिवार पर निर्भर होने को मजबूर हैं। सिविल लाइंस के प्रेमदान सिंह ने कहा, "अब मुझे हर छोटे काम के लिए परिवार वालों से पैसे मांगने पड़ेंगे। पहले पेंशन से अपने छोटे-मोटे खर्च निकल जाते थे। अब हर चीज के लिए हाथ फैलाना पड़ेगा।"

जिला स्तर पर जांच प्रक्रिया
सामाजिक न्याय विभाग ने जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि 24 हजार रुपये से अधिक बिजली बिल वाले सभी पेंशनर्स की आय की नई जांच की जाए। अब तक 3 लाख से अधिक पेंशनर्स की आय और पेंशन पात्रता पर सवाल उठाए गए हैं। जिनकी आय 48 हजार रुपये से अधिक पाई जाती है, उनसे पेंशन गिवअप कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। विभाग ने इसे योजना की पारदर्शिता बढ़ाने का कदम बताया है।

विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया
इस फैसले पर विपक्ष ने भी हमला बोला है। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बुजुर्गों की सुरक्षा और सम्मान के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना शुरू की थी, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार इसे खत्म करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा, "गरीबों और बुजुर्गों की पेंशन रोककर सरकार ने संवेदनहीनता दिखाई है।"

बुजुर्गों की आपत्ति और नाराजगी
राज्य के लगभग 3 लाख पेंशनर्स अब जांच की प्रक्रिया में हैं। बुजुर्गों का कहना है कि यदि सरकार पारदर्शिता चाहती है तो जांच करे, लेकिन बिना ठोस सबूत के पेंशन रोकना नाइंसाफी है। पेंशनधारक इस कदम के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और मामला अब धीरे-धीरे सड़कों तक पहुंचने लगा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई आईजीओएम की बैठक

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई आईजीओएम की बैठक

भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक साझेदारी को और गहरा करेंगे : पीयूष गोयल

भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक साझेदारी को और गहरा करेंगे : पीयूष गोयल

भीकमकोर हत्याकांड: मुख्य आरोपी रघुवीरसिंह गिरफ्तार, गैंगस्टर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू

भीकमकोर हत्याकांड: मुख्य आरोपी रघुवीरसिंह गिरफ्तार, गैंगस्टर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू

युवा अपने जीवन को सही दिशा में आगेे बढ़ाएं और देश-प्रदेश के विकास में दें योगदान : भजनलाल शर्मा

युवा अपने जीवन को सही दिशा में आगेे बढ़ाएं और देश-प्रदेश के विकास में दें योगदान : भजनलाल शर्मा

87 साल की उम्र में रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन पद्म भूषण डॉ. विजयपत सिंघानिया का निधन

87 साल की उम्र में रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन पद्म भूषण डॉ. विजयपत सिंघानिया का निधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोयंबटूर दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, कई क्षेत्रों में रेड जोन घोषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोयंबटूर दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, कई क्षेत्रों में रेड जोन घोषित

तमिलनाडु चुनाव 2026: थलपति विजय दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव, उम्मीदवारों के नाम के साथ 'सीटी' चुनाव चिह्न का किया ऐलान

तमिलनाडु चुनाव 2026: थलपति विजय दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव, उम्मीदवारों के नाम के साथ 'सीटी' चुनाव चिह्न का किया ऐलान

दिल्ली में आग का तांडव: जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद 4 लोग घायल, फिर मची चीख-पुकार

दिल्ली में आग का तांडव: जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद 4 लोग घायल, फिर मची चीख-पुकार