Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल दिल्ली: पीएम मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने का लिया निर्णय पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

राष्ट्रीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छठे भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा संवाद की सह-अध्यक्षता करेंगे

16 फ़रवरी, 2026 12:23 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 17 फरवरी, 2026 को कर्नाटक के बेंगलुरु में फ्रांस की सशस्त्र सेना और वयोवृद्ध मामलों की मंत्री कैथरीन वाउटरिन के साथ छठे भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा संवाद की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की जाएगी जिसमें औद्योगिक सहयोग के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक के दौरान, रक्षा सहयोग समझौते को अगले 10 वर्षों के लिए नवीनीकृत किए जाने की उम्मीद है, साथ ही दोनों रक्षा मंत्रियों की उपस्थिति में हैमर मिसाइलों के निर्माण के लिए संयुक्त उद्यम पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने की भी संभावना है। भारतीय सेना और फ्रांसीसी थल सेना प्रतिष्ठानों में अधिकारियों की पारस्परिक तैनाती के संबंध में भी घोषणा होने की उम्मीद है।

दोनों मंत्रियों के कर्नाटक के वेमागल में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रॉन द्वारा टाटा एयरबस के एच125 लाइट यूटिलिटी हेलि‍कॉप्टर के अंतिम असेंबली के वर्चुअल उद्घाटन को भी देखने की उम्मीद है।

रक्षा क्षेत्र परंपरागत रूप से दोनों देशों के बीच संबंधों का एक महत्वपूर्ण आधार रहा है। 2024-2025 में कई उच्चस्तरीय आदान-प्रदानों के माध्यम से मजबूत और स्थायी द्विपक्षीय संबंध स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुए। प्रधानमंत्री मोदी जुलाई 2023 में बैस्टिल दिवस परेड में विशिष्ट अतिथि थे, जिसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस परेड 2024 में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

हाल ही में हुए भारत-यूरोपीय संघ सुरक्षा एवं रक्षा साझेदारी समझौते ने यूरोपीय देशों के साथ सामूहिक सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सैन्य सहयोग में लगातार वृद्धि हो रही है। भारत और फ्रांस नियमित रूप से तीन प्रमुख अभ्यास कर रहे हैं – सेना के साथ ‘शक्ति अभ्यास’, नौसेना के साथ ‘वरुण अभ्यास’ और वायु सेना के साथ ‘गरुड़ अभ्यास’, साथ ही कई अन्य अवसर के अनुसार अभ्यास भी।

12 अक्टूबर, 2025 को फ्रांस की रक्षा मंत्री बनने के बाद कैथरीन वाउटरिन की भारत की यह पहली यात्रा होगी। भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग की समीक्षा और मार्गदर्शन के लिए आयोजित एक संरचित मंत्रिस्तरीय द्विपक्षीय बैठक है। इस बैठक का 5वां संस्करण 11-13 अक्टूबर, 2023 को फ्रांस में आयोजित किया गया था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

दिल्ली: पीएम मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने का लिया निर्णय

दिल्ली: पीएम मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने का लिया निर्णय

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन