Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

हरियाणा

रक्तदान के लिए डेरा सच्चा सौदा हुआ सम्मानित

16 जून, 2025 04:13 PM

सिरसा।।(सतीश बंसल)। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा शनिवार को विश्व भर में पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पवित्र शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए किए जा रहे स्वैच्छिक रक्तदान के लिए डेरा सच्चा सौदा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य सुभाष चंद्र व रेडक्रॉस सोसायटी के सेक्रेटरी लाल बहादुर बेनीवाल व अन्य लोगों ने डेरा सच्चा सौदा के हरियाणा 85 मैंबर विनोद कुमार इन्सां, सहदेव इन्सां, सुरेश इन्सां, को स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से डेरा सच्चा सौदा के अलावा रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पब्लिक रिलेशन हेल्प फाउंडेशन, संत निरकारी मिशन के सदस्यों, अखिल भारतीय जीव-रक्षा बिश्नोई सभा, विभिन्न यूथ क्लब के सदस्यों व सर्वाधिक बार रक्तदान करने वाले रक्तदानियों को सम्मान का प्रतीक साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजन स्थल पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा सिरसा द्वारा अखिल भारतीय जीव-रक्षा बिश्नोई सभा गांव गंगा के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नागरिक अस्पताल सिरसा से ब्लड सेंटर की टीम की ओर से रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों में भी सर्वाधिक संख्या डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की रही। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। बता दें कि डेरा सच्चा सौदा अब तक 15 लाख यूनिट रक्तदान कर चुका है और यह कारवां अब भी लगातार जारी है। इस अवसर 85 मैंबर विनोद कुमार इन्सां, सहदेव इन्सां, सोनिया इन्सां, विनिता इन्सां, करनैल सिंह इन्सां सहित आस-पास के गांवों की प्रेमी समिति के सदस्यों के अलावा भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सिरसा शाखा के असिस्टेंट सेक्रेटरी गुरमीत सैनी, सुपरिटेंडेंट पवन राणा, वालंटियर संतोष, चंद्र मोहन बिश्नोई, कमल बिश्नोई, योग शिक्षक ओम प्रकाश,पूर्ण, भारत भूषण, सुशील गोयल, रामजीलाल गोदारा, नरेश, जयप्रकाश गोदारा आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य सुभाष चंद्र ने विश्व रक्तदाता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि गांव गंगा में अखिल भारतीय जीव-रक्षा बिश्नोई सभा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों सहित आस-पास के क्षेत्र के रक्तदाता खूनदान करने पहुंचे है, उन सभी का मैं हृदय की गहराइयों से स्वागत करता हूँ। उन्होंने कहा कि दान तो और भी बहुत है,लेकिन इनमें रक्तदान सबसे महान है। क्योंकि एक रक्त ही है जिसका दान करने से हम किसी की जिंदगी को बचा सकते है।
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सेक्रेटरी लाल बहादुर बेनीवाल ने कहा कि मानव का रक्त मानव के ही काम आ सकता है। इसे फैक्ट्रियों इत्यादि में नहीं बनाया जा सकता है। इसका अन्य कोई विकल्प नहीं है, इसलिए सभी को रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्तदान के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाली संस्थाओं को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि आज के रक्तदान शिविर में डेरा सच्चा सौदा ने जो सहयोग दिया है हम सदा उनके आभारी रहेंगे।
रक्तदान कैंप के आयोजक अखिल भारतीय जीव-रक्षा बिश्नोई सभा गंगा के अध्यक्ष चंद्र मोहन बिश्नोई ने कहा कि उनकी संस्थान जीव रक्षा व रक्तदान के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। हम डेरा सच्चा सौदा के आभारी है जो बड़ी तादाद में रक्तदान करने के लिए पहुंचे है। हमारे रक्तदान शिविर को सफल बनाने में डेरा सच्चा सौदा का बड़ा योगदान है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला

मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला

राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा

राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह

सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

हरियाणाः अंबाला में खेलते समय 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बचाव कार्य जारी

हरियाणाः अंबाला में खेलते समय 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बचाव कार्य जारी

भाजपा सरकार ने हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को जानबूझकर संकट में धकेला : कुमारी सैलजा

भाजपा सरकार ने हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को जानबूझकर संकट में धकेला : कुमारी सैलजा

सोनीपत के हलालपुर में दो कैंटरों की टक्कर में दो की मौत, केबिन काटकर निकाला गया शव

सोनीपत के हलालपुर में दो कैंटरों की टक्कर में दो की मौत, केबिन काटकर निकाला गया शव

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा