Wednesday, September 09, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेलों को मिलेगा एकीकृत डिजिटल मंच, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने दिए निर्देश कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करे, किसानों और सफाई कर्मचारियों के मुद्दे उठाए : राव नरेंद्र सिंह सेवा संकल्प अभियान को सेवा और नवाचार से जोड़कर युवाओं के विचारों को मिलेगा मंच : डॉ. अरविंद शर्मा हिसार में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पुनर्नियुक्त पटवारी गिरफ्तार हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : नायब सिंह सैनी रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्त पूर्ति केवल मानव शरीर से संभव : अनिल विज भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज बनें कार्यकर्ता : कुमारी सैलजा हरियाणा के मंत्री बोले- 'राज्य की जनता सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर उत्साहित, गांव-गांव चलाएंगे अभियान' हरियाणा में ऊंची इमारतों में आग लगने की दुर्घटनाओं से निपटने की तैयारी सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस की कमान मिलने पर परगट सिंह ने मुलाकात कर दी बधाई

हरियाणा

रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्त पूर्ति केवल मानव शरीर से संभव : अनिल विज

09 सितंबर, 2026 07:55 PM

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि विश्व में रक्तदान सब दानों में सबसे बड़ा महादान है और इसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा दुनिया के जितने भी दान हैं, दानवीरों की सूची देंखे जिन्होंने महल दान किए, जमीनें दान की और अन्य दान दिए, मगर रक्तदान उन सबसे ऊपर है। उन्होंने रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को अच्छी डाइट के लिए 1100-1100 रुपए अपने स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की। विज गत दिवस अम्बाला छावनी में आयोजित के कार्यक्रम के दौरान लगाए गए रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित किया।


रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्त पूर्ति केवल मानव शरीर से संभव
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यहां पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है वह सराहनीय है और रक्तदान दूनिया का सबसे बड़ा दान है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि वैज्ञानिक क्षेत्र में काफी तरक्की हो चुकी है। हमारे वैज्ञानिकों ने गाडियां बनाई, कारखाने बनाए, रॉकेट बनाया, अंग प्रत्यारोपण भी होने लगा है, लेकिन रक्त का कोई विकल्प नहीं है। दुनिया में ऐसी एक भी लैबोरट्री नहीं है जहां पर रक्त की एक बूंद तैयार की जा सके। रक्त की पूर्ति केवल मानव शरीर से ही संभव है और रक्तदान जो दिया जाता है वह लोगों की जिंदगियां बचाने का काम करता है। एक बीमारी थैलीसीमिया है जिसमें कर 15 दिन बाद रक्त बदलना पड़ता है इसी प्रकार अन्य बीमारियां है जिनमें रक्त की आवश्यकता होती है। रक्त केवल मानव शरीर में बनता है।


हम सृष्टि से बहुत कुछ लेते हैं, रक्तदान यह कर्ज उतारने का सर्वाेत्तम साधन
ऊर्जा मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि समाज हमारे लिए बहुत कुछ करता है। इस सृष्टि में जिंदा रहने के लिए हमें समाज के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है। उस कर्ज को उतारने के लिए सबसे बेहतरीन फार्मूला रक्तदान है। उन्होंने कहा कि भगवान हमपर नजर रखते है और हम क्या लेते-देते है उसका हिसाब रखते है। इसलिए रक्तदान हमें ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए और अपना कर्जा उतारना चाहिए। उन्होंने यहां पर स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित भी किया और कहा कि वे इस बारे लोगों में प्रचार भी करें कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती बल्कि रक्तदान करने के उपरांत 24 घंटे में ही रक्त की पूर्ति हो जाती है। उन्होंने कहा कि खून प्रयोगशाला में जाता है जहां एक बोतल खून तीन लोगों के काम आता है, प्रयोगशाला में सप्रेट्स से खून को तीन कम्पोनेट में विभाजित कर लिया जाता है।


जीएमएन कालेज निरंतर उन्नति के पथ पर, एआई जैसे कोर्स लेने के लिए युवाओं में होड़
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर यह भी कहा कि अम्बाला छावनी के जीएमएन कालेज शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उन्नति के पथ की ओर अग्रसर है। यहां पर विभिन्न प्रकार के प्रोफेशनल कोर्स करवाए जाते हैं जिनमें नर्सिंग, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व अन्य भी हैं। एआई का आज युग है और इस कोर्स को करने के लिए युवाओं मे होड़ रहती है। जब उन्होंने यहां एआई का कोर्स शुरू करवाया तो लोग तब इसे जानते भी नहीं थे। इस कोर्स के माध्यम से जल्द युवाओं को आज नौकरी मिल रही है और जीएमएन कालेज अपने क्षेत्र में लगातार तरक्की कर रहा है।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जीएमएन कालेज में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को 1100-1100 रूपए की राशि देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह राशि रक्तदाताओं को हेल्थी डाइट के लिए दी गई है। उन्होंने इस मौके पर रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र व मैडल पहनाकर प्रोत्साहित भी किया। इस मौके पर कालेज प्रिंसीपल डा. रोहित दत्त, मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान डा. गुरदेव सिंह व बलराम सैनी ने मुख्य अतिथि को शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन भी किया।

इस मौके पर प्रिंसीपल डा. रोहित दत्त, मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान डा. गुरदेव सिंह, महासचिव अजय अग्रवाल, एडवोकेट डी.एस. माथुर, जसवंत जैन, डा. राकेश कुमार, ब्रिगेडियर राहुल त्रेहन, भारती महेंद्ररू, अजय बवेजा, बीएस बिन्द्रा, आशीष अग्रवाल , बलराम सैनी, अलोक गुप्ता, दीपक भसीन, अनिल बहल, अनुज यादव, आशीष सभ्रवाल, मनीष कुमार, चंद्रमोहन, विशाल के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में खेलों को मिलेगा एकीकृत डिजिटल मंच, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने दिए निर्देश

हरियाणा में खेलों को मिलेगा एकीकृत डिजिटल मंच, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने दिए निर्देश

कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करे, किसानों और सफाई कर्मचारियों के मुद्दे उठाए : राव नरेंद्र सिंह

कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करे, किसानों और सफाई कर्मचारियों के मुद्दे उठाए : राव नरेंद्र सिंह

सेवा संकल्प अभियान को सेवा और नवाचार से जोड़कर युवाओं के विचारों को मिलेगा मंच : डॉ. अरविंद शर्मा

सेवा संकल्प अभियान को सेवा और नवाचार से जोड़कर युवाओं के विचारों को मिलेगा मंच : डॉ. अरविंद शर्मा

हिसार में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पुनर्नियुक्त पटवारी गिरफ्तार

हिसार में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पुनर्नियुक्त पटवारी गिरफ्तार

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : नायब सिंह सैनी

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : नायब सिंह सैनी

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज बनें कार्यकर्ता : कुमारी सैलजा

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज बनें कार्यकर्ता : कुमारी सैलजा

हरियाणा के मंत्री बोले- 'राज्य की जनता सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर उत्साहित, गांव-गांव चलाएंगे अभियान'

हरियाणा के मंत्री बोले- 'राज्य की जनता सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर उत्साहित, गांव-गांव चलाएंगे अभियान'

हरियाणा में ऊंची इमारतों में आग लगने की दुर्घटनाओं से निपटने की तैयारी

हरियाणा में ऊंची इमारतों में आग लगने की दुर्घटनाओं से निपटने की तैयारी

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

रोडवेज कर्मचारियों की 80 से 90 प्रतिशत मांगों पर बनी सहमति, एक माह बाद होगी फैसलों की समीक्षा : अनिल विज

रोडवेज कर्मचारियों की 80 से 90 प्रतिशत मांगों पर बनी सहमति, एक माह बाद होगी फैसलों की समीक्षा : अनिल विज