Thursday, August 20, 2026
BREAKING
राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रीय

योगी सरकार का बड़ा फैसला: UP में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए PAN कार्ड अनिवार्य, बिना PAN नहीं होगी रजिस्ट्री

06 फ़रवरी, 2026 06:39 PM

उत्तर प्रदेश में अब जमीन, मकान या किसी भी तरह की अचल संपत्ति खरीदना पहले से ज्यादा सख्त नियमों के तहत होगा। रजिस्ट्री विभाग ने नया आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक अब प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त के समय PAN कार्ड देना जरूरी कर दिया गया है।

खरीदार और विक्रेता दोनों को देना होगा PAN
सरकार के निर्देश सभी जिलों के रजिस्ट्री कार्यालयों को भेज दिए गए हैं। अब रजिस्ट्री से जुड़े ऑनलाइन सिस्टम में खरीदार और विक्रेता दोनों का PAN नंबर दर्ज किया जाएगा। साथ ही PAN नंबर का ऑनलाइन सत्यापन भी किया जाएगा। अगर PAN की जानकारी नहीं दी गई तो रजिस्ट्री की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी।

बेनामी संपत्ति और संदिग्ध लेनदेन पर लगेगी रोक
सरकार का कहना है कि यह फैसला बेनामी संपत्ति की खरीद, संदिग्ध लेनदेन और अवैध निवेश पर रोक लगाने के लिए लिया गया है। खासतौर पर भारत-नेपाल सीमा से जुड़े इलाकों में विदेशी फंडिंग से जमीन खरीदने के मामलों को रोकने पर जोर है। PAN अनिवार्य होने से हर प्रॉपर्टी डील का रिकॉर्ड ट्रैक करना आसान होगा और गलत तरीके से की जाने वाली खरीद-फरोख्त पर नजर रखी जा सकेगी।

सॉफ्टवेयर सिस्टम में भी होगा बदलाव
रजिस्ट्री विभाग अपने सॉफ्टवेयर में बदलाव कर रहा है, ताकि PAN नंबर का तुरंत ऑनलाइन वेरिफिकेशन हो सके। इससे फर्जी दस्तावेजों या गलत पहचान के आधार पर रजिस्ट्री कराना मुश्किल होगा। साथ ही टैक्स से जुड़े मामलों में भी जानकारी मिलान करना आसान हो जाएगा।

पूरे प्रदेश में लागू होगा नियम
अधिकारियों के मुताबिक यह नियम पूरे उत्तर प्रदेश में लागू होगा और सभी रजिस्ट्री कार्यालयों को इसका सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। अब अगर कोई व्यक्ति यूपी में जमीन या मकान खरीदना चाहता है, तो रजिस्ट्री के समय उसे PAN कार्ड की जानकारी देना अनिवार्य होगा। बिना PAN के रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती